मिडिल ईस्ट में बदली हवा ईरान के शाहेद (Shahed) ड्रोनों के खौफ से जूझ रहे खाड़ी देशों को अब एक नया सहारा मिल गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने अपनी हालिया मिडिल ईस्ट यात्रा के दौरान जॉर्डन, तुर्किये, कतर, कुवैत और यूएई के नेताओं से मुलाकात कर ईरान निर्मित ड्रोनों से निपटने का एक अचूक मंत्र दिया है।
लाइव डेमो से जमाई धाक जेलेंस्की ने केवल जुबानी दावों पर भरोसा नहीं किया, बल्कि खाड़ी देशों में ईरान के घातक शाहेद ड्रोनों को हवा में ही ढेर करने का लाइव डेमो दिया। यूक्रेन दुनिया का इकलौता ऐसा देश है, जिसने रूस के खिलाफ युद्ध में इन ड्रोनों को नाकाम करने की महारत हासिल कर ली है। इस प्रदर्शन ने खाड़ी के देशों में यूक्रेन की साख को काफी ऊपर उठा दिया है।
रूस के 19,000 ड्रोनों का तोड़ा दम जेलेंस्की ने खुलासा किया कि बीते सर्दियों के मौसम में रूस ने यूक्रेन पर करीब 19,000 ड्रोन दागे थे। लेकिन यूक्रेन के एयर डिफेंस सिस्टम ने 89% शाहेद ड्रोनों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिया। इस सफलता ने यह साबित कर दिया कि शाहेद ड्रोन अब अजेय नहीं रहे।
विशेषज्ञों की फौज और नया वॉर प्लान यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने अपने सैन्य विशेषज्ञों, जिनमें इलेक्ट्रॉनिक वॉर और इंटरसेप्टर ड्रोन के एक्सपर्ट शामिल थे, को मिडिल ईस्ट भेजा है। यह महज प्रशिक्षण नहीं, बल्कि एक आधुनिक वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) बनाने की रणनीति है। जेलेंस्की ने साफ कहा कि जिन देशों ने यूक्रेन के साथ रक्षा समझौते किए हैं, उन्हें अब ईरान के शाहेद ड्रोनों से डरने की जरूरत नहीं है।
जेट इंजन वाले ड्रोनों के लिए भी नई चुनौती यूक्रेन अब अपनी रक्षा तकनीक को और उन्नत कर रहा है। जेलेंस्की के मुताबिक, यूक्रेन अब जेट इंजन वाले ड्रोनों को मार गिराने में सफल रहा है। जल्द ही यूक्रेन ऐसे इंटरसेप्टर ड्रोनों का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने जा रहा है, जो ईरान के किसी भी आधुनिक ड्रोन को हवा में ही राख में बदल देंगे।
अमेरिका की दोस्ती और नया समीकरण खाड़ी देश लंबे समय से अमेरिका पर अपनी सुरक्षा के लिए निर्भर थे, लेकिन ईरान के ड्रोनों ने उन सुरक्षा घेरों पर सवाल खड़े कर दिए थे। अब यूक्रेन के इस सुरक्षा कवच ने मिडिल ईस्ट के देशों को ईरान के खिलाफ एक नई और कारगर उम्मीद दी है। यूक्रेन की इस कूटनीतिक और सैन्य पहल ने ईरान के मंसूबों को करारा झटका दिया है।
#StandWithUkraine pic.twitter.com/WoPWLA77Ti
— Makano ৻ꪆ Takeko (@MakanoTakeko) April 10, 2026
54 साल पहले चांद पर छोड़ी थी परिवार की तस्वीर, अब NASA के पूर्व अंतरिक्ष यात्री का भावुक संदेश
ट्रेन में बेशर्मी की हदें पार: महिलाओं को देख चादर ओढ़कर करने लगा अश्लील हरकत, वीडियो वायरल
KKR vs LSG: अर्जुन तेंदुलकर की चेतावनी नजरअंदाज करना पड़ा भारी, मुकुल चौधरी ने अकेले दम पर हारी बाजी पलटी
कैश कांड की आंच: महाभियोग की तैयारी के बीच जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
होर्मुज में टैक्स का जवाब: क्या अंडमान में टोल नाका लगाएगा भारत?
दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर भड़कीं ये एक्ट्रेस, सरेआम पूछा- पति की तारीफ करने में कैसी झिझक?
पता नहीं किसने इसे मैनेजर बनाया : वर्चुअल मीटिंग में खुला रह गया माइक, कर्मचारी की निकली भड़ास
आईपीएल 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के बल्ले पर जितेश शर्मा की नजर, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ
ईडन गार्डन्स में मुकुल का चमत्कार : राजस्थान के इस युवा बल्लेबाज ने कैसे हारी हुई बाजी को पलटा
मेट्रो में बदतमीजी का ड्रामा: रील के चक्कर में महिला ने युवती को दिया धक्का, मची खलबली