नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी परिसर में शुक्रवार का माहौल कुछ अलग था। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों के बीच पहुंचकर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर खुलकर चर्चा की। चाय की चुस्की के साथ हुई इस अनौपचारिक बातचीत का मकसद छात्राओं को भविष्य की राजनीतिक भूमिकाओं के लिए प्रोत्साहित करना था।
महिला नेतृत्व की नई इबारत कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि देश की नीति-निर्माण और प्रशासन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना अब वक्त की जरूरत है। उन्होंने कहा, जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर पहुंचेंगी, तभी वे समाज और परिवार से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी बदलाव ला सकेंगी।
बेटी बचाओ से बेटी बढ़ाओ का सफर मुख्यमंत्री ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह कानून दशकों पुराने संघर्ष का परिणाम है। यह केवल एक बिल नहीं, बल्कि बेटी बचाओ के नारे से बेटी बढ़ाओ तक की यात्रा को हकीकत में बदलने का माध्यम है।
युवाओं से जन-आंदोलन का आह्वान इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे इस अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दें। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 9667173333 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस पहल के प्रति अपना समर्थन भी दर्ज कराया।
चाय पर हुई आत्मीय चर्चा हस्ताक्षर अभियान के बाद, मुख्यमंत्री सीधे यूनिवर्सिटी परिसर के एक चाय स्टॉल पर पहुंचीं। वहां उन्होंने छात्राओं और महिला शिक्षकों के साथ बैठकर न केवल चाय का आनंद लिया, बल्कि उनके अनुभवों और सुझावों को भी गंभीरता से सुना। यह संवाद दिखाता है कि किस तरह जनप्रतिनिधियों की सक्रियता और आम जनता के साथ सीधा जुड़ाव नीतियों को अधिक जनोन्मुखी बनाने में मदद करता है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डीयू में छात्रों के साथ चाय की चुस्की पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा की।@gupta_rekha pic.twitter.com/0ub5hc4LwS
— gaurav tiwari (@gtiwari25july) April 10, 2026
राजस्थान का तूफानी बेटा: ईडन गार्डन्स में मुकुल चौधरी ने लिखी जीत की नई इबारत
जीने लायक पैसे तो देते! : कम सैलरी से नाराज कर्मचारी ने 1440 करोड़ के गोदाम में लगाई आग
शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा: भूत बंगला के सेट पर स्टंट करते हुए घायल हुए अक्षय कुमार
महिलाओं को 3000, किसानों को 9000: बंगाल फतह के लिए BJP का संकल्प पत्र तैयार
WhatsApp की प्राइवेसी पर बड़ा संकट: एलन मस्क और टेलीग्राम CEO ने लगाए गंभीर आरोप
एलपीजी का विकल्प बनेगा इलेक्ट्रिक चूल्हा ? प्रल्हाद जोशी ने बताया गेम चेंजर
बाबरी समर्थकों से हाथ मिलाने से बेहतर विपक्ष में 20 साल बैठना : हुमायूं कबीर विवाद पर अमित शाह का दो टूक जवाब
जीत के बाद भावुक हुए संजीव गोयनका: मुकुल चौधरी को गले लगाकर माथे पर चूमा, वीडियो वायरल
वित्त मंत्री के नाम पर वायरल 22 हजार में 5.5 लाख का दावा, जानें क्या है इस फ्रॉड का सच
समय युद्ध का चौथा आयाम: भविष्य के रणक्षेत्र को लेकर CDS अनिल चौहान ने खोला राज