बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर एक परिवार को 10 घंटे तक बंधक बनाए रखा, लेकिन कक्षा 8 के एक छात्र की सूझबूझ ने उन्हें बड़ी लूट से बचा लिया। यह मामला प्रेम नगर इलाके का है।
आतंक का डर दिखाकर बनाया निशाना स्थानीय कारोबारी संजय सक्सेना और उनकी पत्नी को अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वालों ने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। स्कैमर्स ने दंपत्ति पर आतंकवादी गतिविधियों और बड़े वित्तीय घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने डराने के लिए एक फर्जी गिरफ्तारी वॉरंट भी वीडियो कॉल पर दिखाया।
10 घंटे की डिजिटल कैद धोखेबाजों ने दंपत्ति को 10 घंटे तक वीडियो कॉल पर रखा। उन्हें घर से न निकलने और हर समय कैमरा चालू रखने का आदेश दिया गया। माता-पिता इतने डरे हुए थे कि वे कैमरे के सामने ही खाना-पीना और दैनिक गतिविधियां करते रहे। इस दौरान ठगों ने उनकी बैंक डिटेल्स हासिल कर ली और खाते खाली करने की तैयारी में थे।
बेटे ने पलटी बाजी परिवार का 8वीं में पढ़ने वाला बेटा तन्मय घर में मौजूद था। उसने भांप लिया कि कुछ गड़बड़ है। माता-पिता के मना करने के बावजूद तन्मय ने साहस दिखाया और फोन को फ्लाइट मोड पर डाल दिया। जैसे ही कनेक्शन कटा, ठगों का दंपत्ति पर बना मानसिक दबाव तुरंत खत्म हो गया।
पुलिस की चेतावनी अगली सुबह परिवार ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने फोन ऑन होने पर ठगों को खुद कॉल का जवाब दिया, जिसके बाद ठग घबरा गए। एसपी सिटी मानुष पारेख ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर डरें नहीं और डिजिटल अरेस्ट जैसे दावों से सावधान रहें।
*“डिजिटल अरेस्ट” साइबर ठगी का प्रयास विफल कर थाना प्रेमनगर #bareillypolice की तत्परता से 10 मिनट में 6 लाख रुपये सुरक्षित किये जाने के सम्बन्ध में श्री आशुतोष शिवम CO CITY 1ST बरेली की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/VbAqUYWv10
— Bareilly Police (@bareillypolice) April 9, 2026
रोहतास में होटल के 41 कमरों में चल रहा था डर्टी गेम , 82 युवक-युवतियां गिरफ्तार
जीत के बाद मुकुल चौधरी ने छुए कोच जस्टिन लैंगर के पैर, वायरल वीडियो के पीछे की इमोशनल कहानी
#DNA: रामनगर में राम से नफरत क्यों? TMC का ममता राज बनाम महात्मा गांधी का राम राज्य
इज़रायल को श्राप बताने वाले पाकिस्तान का दोहरा चेहरा: क्या अपने पुराने गुनाहों को भूल गया इस्लामाबाद?
सड़क पर सरेआम हाई वोल्टेज ड्रामा : दूसरी महिला के साथ पकड़ा तो पति ने पत्नी को जड़ा थप्पड़
मुकुल चौधरी के तूफान से हारी केकेआर, मैदान पर भावुक हुए संजीव गोयनका
हाईवे पर बना डाला किचन, बीच सड़क पर खाना पकाते कपल का वीडियो वायरल
राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ जारी: वैभव और जुरेल की आतिशी पारी से आरसीबी पस्त
वीआईपी सुरक्षा के नाम पर जेल बना इस्लामाबाद: लाखों लोग घरों में कैद, राशन-पानी को तरसे
स्टिंग कांड से बंगाल की सियासत में भूचाल : हुमायूं कबीर ने ममता बनर्जी और टीएमसी को दी सीधी चुनौती