आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर मचे सियासी घमासान के बीच पार्टी के पोस्टर बॉय रहे राघव चड्ढा सुर्खियों में हैं। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद पहली बार राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है। उन्होंने इस वीडियो के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सरकार और व्यवस्था पर निशाना साधा है।
वीडियो में क्या बोले राघव? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किए गए इस वीडियो में चड्ढा सीधे आम आदमी की परेशानियों को उठाते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मिडिल क्लास की मेहनत, मोबाइल डेटा की एक्सपायरी, टेलीकॉम कंपनियों की 28 दिन वाली रिचार्ज पॉलिसी और एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने पर सवाल उठाए हैं।
इतना ही नहीं, उन्होंने सदन में युवाओं के भविष्य, पेपर लीक, वायु प्रदूषण और किसानों के मुद्दों को भी जोर-शोर से रखा। चड्ढा ने सरकार से मांग की कि हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए, क्योंकि ये लग्जरी नहीं, बल्कि जरूरत हैं।
पार्टी ने क्यों लिया बड़ा फैसला? आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह पंजाब के अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी है। आधिकारिक तौर पर बदलाव की सूचना राज्यसभा सचिवालय को दे दी गई है।
पार्टी सूत्रों की मानें तो नेतृत्व चड्ढा की कार्यशैली से खुश नहीं था। खबरों के अनुसार, प्रमुख राजनीतिक घटनाक्रमों पर उनकी चुप्पी और पार्टी की अहम बैठकों से लगातार दूरी बनाना उनके लिए मुश्किल का सबब बन गया। 2023 में इस पद पर नियुक्त हुए चड्ढा का कद पार्टी में अब कम होता दिख रहा है।
बढ़ती दूरियां और गहराता संकट राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के बीच मनमुटाव की खबरें हाल के महीनों में तेज हुई थीं। केजरीवाल सरकार के कई बड़े नेताओं के कथित शराब घोटाले से बरी होने के बाद भी चड्ढा की सक्रियता को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाएं थीं।
पार्टी ने न केवल उनसे पद छीना है, बल्कि राज्यसभा सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि उन्हें बहस के दौरान बोलने का समय न दिया जाए। यह कदम साफ संकेत है कि पार्टी और चड्ढा के बीच सब कुछ सामान्य नहीं है। अब देखना यह होगा कि पार्टी का यह अनुशासनात्मक वार आगे क्या मोड़ लेता है।
— Raghav Chadha (@raghav_chadha) April 2, 2026
ईरान-अमेरिका जंग: ट्रंप का उलझा हुआ संबोधन, क्या बिना एग्जिट प्लान फंस गया सुपरपावर?
SC/ST एक्ट आंदोलन: राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग, वापस लें दलित-आदिवासी युवाओं पर दर्ज मुकदमे
CAPF बिल 2026: सत्ता में आते ही इस काले कानून को उखाड़ फेंकेगी कांग्रेस, राहुल गांधी का बड़ा ऐलान
गौरव गोगोई की पाकिस्तान यात्रा पर नया खुलासा: रावलपिंडी जाने की बात स्वीकारते ही बढ़ीं मुश्किलें
पश्चिम बंगाल में सांस्कृतिक आपातकाल : हेमा मालिनी का डांस शो कैंसिल, स्पीकर से की शिकायत
IPL 2026: ऋषभ पंत के साथ तीखी बहस पर संजीव गोयनका का बड़ा बयान, वायरल पोस्ट ने बदली कहानी
बंगाल में जजों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता सरकार को फटकार, अब CBI-NIA करेगी जांच
युद्ध के बीच मसीहा बना भारत: अफ्रीका और अफगानिस्तान को भेजा मदद का हाथ
जब बीफ बयान के कारण घिर गए थे रणबीर कपूर, राम बनने पर मचा था बवाल
आम आदमी को बड़ी राहत: प्लास्टिक, कपड़े और दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने खत्म की कस्टम ड्यूटी