नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का टीजर आखिरकार सामने आ गया है। भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर का लुक दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में रणबीर का सौम्य और शांत अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लेकिन इस किरदार तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था।
विवाद की जड़: रणबीर का पुराना बयान जब यह घोषणा हुई कि रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे, तो सोशल मीडिया पर भारी विरोध शुरू हो गया था। इसकी मुख्य वजह रणबीर का सालों पुराना एक वीडियो था, जिसमें उन्होंने खुद को बीफ लवर बताया था। साल 2011 में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर ने कहा था, I am a big beef boy यानी उन्हें गोमांस खाना बेहद पसंद है और यह उनकी पारिवारिक आदतों का हिस्सा रहा है।
लोगों ने उठाए थे सवाल रणबीर का यह पुराना बयान वायरल होते ही सोशल मीडिया पर #BoycottBrahmastra जैसे ट्रेंड चलने लगे थे। लोगों ने सवाल उठाया कि जो व्यक्ति सार्वजनिक रूप से बीफ खाने की बात स्वीकार कर चुका है, वह पवित्र हिंदू महाकाव्य में भगवान राम का किरदार कैसे निभा सकता है। आलोचकों का तर्क था कि एक ऐसे व्यक्ति को हमारी आस्था के प्रतीक का चित्रण नहीं करना चाहिए जिसकी जीवनशैली सनातन धर्म की मान्यताओं के उलट हो।
कैसे बदला रणबीर का मन? विवादों के बीच यह खबरें भी सामने आईं कि इस भूमिका के लिए खुद को तैयार करने के लिए रणबीर ने अपनी जीवनशैली में काफी बदलाव किए और मांस-मदिरा का सेवन पूरी तरह त्याग दिया। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि रणबीर ने शुरुआत में इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया था।
रणबीर ने एक कार्यक्रम में साझा किया, जब मेरे पास रामायण का ऑफर आया, तो मैंने नमित से कहा कि मैं इस किरदार के लिए सही विकल्प नहीं हूं और मैं भगवान राम के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा। हालांकि, बेटी राहा के जन्म के बाद रणबीर ने अपने इस फैसले पर पुनर्विचार किया और फिल्म के लिए हामी भरी।
भव्य है रामायण का टीजर विवादों से परे, रामायण का टीजर तकनीकी रूप से बेहद प्रभावशाली है। इसमें वीएफएक्स और बैकग्राउंड म्यूजिक अद्भुत है। रणबीर कपूर एक योद्धा और अयोध्या के राजा, दोनों ही रूपों में प्रभावशाली लग रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी, यश, सनी देओल और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म दो भागों में रिलीज होगी, जिसका पहला हिस्सा इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
*A beef eater like #RanbirKapoor, after self-declaring that he enjoys eating beef like Peshawar,should not be allowed in places of worship that R sacred 2 us Hindus. Nor does RK have any right 2 make a film on our God. How dare he go to the temple wearing 👞😡 #BoycottBrahmastra pic.twitter.com/FF73iYS2oN
— Unique SSR S Team🕉️🚩🇮🇳🔥 (@PureLove4SSR) August 29, 2022
तलाक की खुशी में 9 किमी सड़क पर दंडवत: पत्नी से मिली मुक्ति तो युवक ने ऐसे अदा किया मन्नत का कर्ज
IPL 2026: RCB के स्टार गेंदबाज नुवान तुषारा का श्रीलंका बोर्ड पर बड़ा वार, NOC के लिए पहुंचे सीधे कोर्ट
विदाई में रो पड़े पुलिसकर्मी और जज: कौन हैं रामपुर के वो जांबाज SP विद्यासागर मिश्र?
भारत वफादारी और इंसानियत की भूमि है: ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि ने की खुलकर तारीफ
धरती पर कयामत का मंजर! सुर्ख लाल हुआ आसमान, नज़ारा देख लोग बोले- क्या हम मंगल ग्रह पर पहुंच गए?
उनकी पत्नी उनके साथ बुरा बर्ताव करती हैं... भरी सभा में डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का मजाक
5 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला 50 हजार का इनामी मोंटी ढेर, एनकाउंटर में खत्म हुआ आतंक
पर्यावरण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, पूछा तो बोले- ‘जानबो नहीं करते हैं का है!’
राघव चड्ढा पर केजरीवाल का कड़ा प्रहार: उपनेता पद छीना, सदन में बोलने पर भी लगी रोक
एलपीजी का झंझट खत्म! प्रयागराज के दुकानदार का जुगाड़ , वेस्ट इंजन ऑयल से बना डाला चूल्हा