आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के खिलाफ बड़ा अनुशासनात्मक एक्शन लिया है। पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में अपने उपनेता के पद से हटा दिया है। उनकी जगह अब सांसद अशोक कुमार मित्तल पार्टी का पक्ष रखेंगे।
आधिकारिक पत्र जारी आम आदमी पार्टी ने इस फेरबदल की सूचना औपचारिक रूप से राज्यसभा सचिवालय को भेज दी है। पार्टी के इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है, क्योंकि राघव चड्ढा को पार्टी के सबसे मुखर और प्रभावी युवा चेहरों में गिना जाता है।
सदन में बोलने पर भी पाबंदी पार्टी का यह एक्शन केवल पद तक सीमित नहीं है। सूत्रों के अनुसार, राज्यसभा सचिवालय को दिए गए निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राघव चड्ढा को सदन में बोलने के लिए समय न दिया जाए। यानी अब वे सदन की कार्यवाही में पार्टी की ओर से सवाल नहीं पूछ पाएंगे।
मनमानी का आरोप पार्टी सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा पिछले कुछ समय से पार्टी नेतृत्व को विश्वास में लिए बिना मनमाने ढंग से मुद्दे उठा रहे थे। दावा किया जा रहा है कि उनके द्वारा सदन में उठाए जाने वाले कई सवालों और एजेंडे की जानकारी पार्टी आलाकमान को नहीं होती थी।
जनता के मुद्दों पर रहे हैं मुखर राघव चड्ढा ने हाल के दिनों में कई संवेदनशील मुद्दों को उठाकर सुर्खियाँ बटोरी थीं। उन्होंने 10 मिनट में डिलीवरी के नाम पर गिगवर्कर्स की जान जोखिम में डालने, इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर महंगी वस्तुओं की बिक्री और मोबाइल कंपनियों के 28 दिन वाले वैलिडिटी प्लान जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा था।
इन मुद्दों पर मिली प्रशंसा और सक्रियता के बीच, पार्टी का यह सख्त रुख कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, राघव चड्ढा की ओर से अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
Ashok Kumar Mittal to be the new Deputy Leader of AAP in Rajya Sabha. AAP has sent an official letter on this to the Rajya Sabha Secretariat: Aam Aadmi Party (AAP) pic.twitter.com/9XBByWOLpA
— ANI (@ANI) April 2, 2026
भवानीपुर का रण: अमित शाह के रोडशो में चप्पलें चलीं और झंडों पर थूका गया, आमने-सामने आए समर्थकों का उग्र प्रदर्शन
पाकिस्तान क्रिकेट में तानाशाही: खिलाड़ियों के सोशल मीडिया पर लगा अघोषित कर्फ्यू , बोर्ड की बिना इजाजत पोस्ट करना पड़ेगा महंगा
राहुल गांधी को अवध ओझा की दो टूक सलाह: बेहतर नेता तो बन गए, लेकिन अभी ये दो चीजें बाकी हैं
होर्मुज के बहाने ट्रंप का अल्टीमेटम: यूक्रेन की मदद रोकने की धमकी से नाटो में खलबली
LSG की हार के बाद मैदान पर गरमाया माहौल: संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच हुई तल्ख बातचीत का वीडियो वायरल
विदाई में रो पड़े पुलिसकर्मी और जज: कौन हैं रामपुर के वो जांबाज SP विद्यासागर मिश्र?
IPL 2026: हार के बाद गोयनका और पंत की गुफ्तगू वायरल, क्या फिर दोहराया गया केएल राहुल वाला वाकया?
LSG vs DC: 3-3 विकेट लेने वाले गेंदबाजों को पछाड़ कैसे इम्पैक्ट प्लेयर समीर रिजवी बने मैन ऑफ द मैच?
मौत से समझौता: ट्रेन के पायदान पर बैठी बुजुर्ग का वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
अब Uber की तर्ज पर बुक करें कोकोनट हारवेस्टर , केरल की इस तकनीक से हैरान हैं आनंद महिंद्रा