उनकी पत्नी उनके साथ बुरा बर्ताव करती हैं... भरी सभा में डोनाल्ड ट्रंप ने उड़ाया फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का मजाक
News Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपनी बेबाक टिप्पणियों के चलते चर्चा में हैं। एक प्राइवेट लंच के दौरान ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों का अपमानजनक लहजे में मजाक उड़ाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जबड़े पर मुक्के से अभी उबर रहे हैं मैक्रों लंच के दौरान ट्रंप ने मैक्रों के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा, मैं फ्रांस के मैक्रों को फोन करता हूं, जिनकी पत्नी उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव करती हैं। वह अभी भी अपने जबड़े पर लगे जोरदार मुक्के से उबर रहे हैं। ट्रंप ने यह बात एक खास लहजे में कही, जिससे वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे।

वीडियो हुआ वायरल, व्हाइट हाउस ने हटवाया ट्रंप की इस विवादित टिप्पणी का वीडियो कुछ समय के लिए व्हाइट हाउस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर भी पोस्ट किया गया था, लेकिन बाद में इसे हटा (ब्लॉक) दिया गया। यह टिप्पणी मई 2025 के उस वाकये की ओर इशारा करती है, जब वियतनाम यात्रा के दौरान ब्रिगिट मैक्रों को अपने पति के चेहरे को धक्का देते हुए देखा गया था।

ईरान मुद्दे पर फ्रांस से मांगी थी मदद ट्रंप ने लंच में खुलासा किया कि उन्होंने मिडिल ईस्ट में जारी ईरान के साथ तनाव के बीच फ्रांस से सैन्य मदद मांगी थी। ट्रंप ने बताया कि उन्होंने मैक्रों से कहा था, हमें खाड़ी में मदद की जरूरत है, क्या आप जहाज भेज सकते हैं?

मैक्रों ने मदद से किया इनकार ट्रंप ने मैक्रों के जवाब की नकल उतारते हुए कहा कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने मदद से साफ इनकार कर दिया था। मैक्रों ने कथित तौर पर कहा, नहीं, हम ऐसा नहीं कर सकते डोनाल्ड। हम जंग जीतने के बाद ऐसा कर सकते हैं। इस पर ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें जंग जीतने के बाद मदद की कोई आवश्यकता नहीं है।

फ्रांस ने ऑपरेशन से बनाई दूरी गौरतलब है कि फ्रांस ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई से खुद को पूरी तरह अलग रखा है। मैक्रों ने एक इंटरव्यू में स्पष्ट किया था कि इस सैन्य ऑपरेशन में फ्रांस से न तो सलाह ली गई और न ही वह इसका हिस्सा है। अमेरिका का फ्रांस पर दबाव बनाने का यह प्रयास फिलहाल विफल होता दिख रहा है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

Story 1

मालदा में न्यायिक अधिकारियों को 9 घंटे बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

Story 1

बंगाल चुनाव: भीड़ में खो गई चप्पल, फिर नंगे पैर नामांकन कराने पहुंचीं टीएमसी सांसद

Story 1

पिता के विवादित बयानों पर शर्मिंदा युवराज, कपिल देव और धोनी से मांगी माफी

Story 1

अमेरिका के नेब्रास्का ने दी दीपावली को आधिकारिक मान्यता, 9000 हिंदुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

Story 1

रामायण का टीजर रिलीज: भगवान राम बने रणबीर तो रावण के रूप में छा गए यश, रोंगटे खड़े कर देगा लुक

Story 1

मध्य-पूर्व में महायुद्ध : ईरान की तबाही और ट्रंप की ऐतिहासिक चेतावनी

Story 1

IPL 2026: RCB के स्टार गेंदबाज नुवान तुषारा का श्रीलंका बोर्ड पर बड़ा वार, NOC के लिए पहुंचे सीधे कोर्ट

Story 1

भवानीपुर का रण: अमित शाह के रोडशो में चप्पलें चलीं और झंडों पर थूका गया, आमने-सामने आए समर्थकों का उग्र प्रदर्शन

Story 1

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर गरजे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- इसे रोक के दिखाओ...