बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar: The Revenge) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म ने 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रचा है। लेकिन इस सफलता के बीच फिल्म को प्रोपेगेंडा बताने वालों की कमी नहीं है। अब इस पूरे विवाद पर दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने खुलकर अपनी बात रखी है।
अगर यह प्रोपेगेंडा है, तो इसे रिलीज ही क्यों होने दिया? मिथुन चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू में तीखे तेवर अपनाते हुए उन लोगों पर निशाना साधा जो फिल्म पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, अगर आप धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, तो इसे रिलीज ही क्यों होने दिया? इसे भी रोक लेते! लेकिन फिल्म रिलीज हुई और जनता ने इसे हाथों-हाथ लिया।
द बंगाल फाइल्स को लेकर झलका मिथुन का दर्द अपनी बहुचर्चित फिल्म द बंगाल फाइल्स का जिक्र करते हुए मिथुन भावुक नजर आए। उन्होंने कहा, द बंगाल फाइल्स को तो रिलीज ही नहीं होने दिया गया। यह फिल्म नोआखाली दंगों पर आधारित थी, जो आजादी से पहले की घटना है। बंगाल में इसके खिलाफ जाकर फिल्म को रोक दिया गया। इससे ज्यादा दुख की बात और क्या हो सकती है?
जनता ने दिया है फिल्म को असली प्रमाण मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म की सफलता का श्रेय दर्शकों को दिया। उन्होंने कहा कि धुरंधर 2 ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं क्योंकि इसे हर समुदाय के लोगों ने देखा है। उनका तर्क है कि अगर फिल्म में दम नहीं होता या वह केवल प्रोपेगेंडा होती, तो लोग इसे बार-बार देखने नहीं जाते। फिल्म का इतना बड़ा बिजनेस इस बात का सबूत है कि इसे दर्शकों का भारी समर्थन मिला है।
धुरंधर 2 की स्टारकास्ट बता दें कि धुरंधर: द रिवेंज में रणवीर सिंह के अलावा कई बड़े सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और दानिश इकबाल ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। फिल्म को लेकर जारी यह बहस फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
IANS Exclusive
— IANS (@ians_india) April 1, 2026
Kolkata, West Bengal: On the film Dhurandhar 2, BJP leader Mithun Chakraborty says, You did not allow Bengal Files to be released here. What bigger issue will you talk about than this? Yet, you are calling Dhurandhar propaganda. Then why didn’t you stop… pic.twitter.com/00OgfJ8y8L
IPL 2026: RCB के स्टार गेंदबाज नुवान तुषारा का श्रीलंका बोर्ड पर बड़ा वार, NOC के लिए पहुंचे सीधे कोर्ट
चंडीगढ़ के बाद अंबाला में खौफनाक जोंबी जैसा मंजर, सड़क पर स्टैचू बना दिखा बाइकर
क्या मैदान पर होगी थाला की धमाकेदार वापसी? CSK का नया वीडियो मचा रहा खलबली
ईरान का धमाकेदार जवाब: ट्रंप के सेना खत्म वाले दावे को मिसाइलों से दिया करारा जवाब
पहली ही गेंद पर शमी का ‘इंद्रजाल’, केएल राहुल को आउट कर मैदान पर मचाया बवाल
यूपी: इलाज के नाम पर नहीं होगी पैसों की किल्लत, सीएम योगी का बड़ा ऐलान
हेमंग बदानी का वह मास्टरस्ट्रोक जिसने दिल्ली कैपिटल्स को हार के जबड़े से निकाला
एयरपोर्ट पर सामान भूलने का टेंशन खत्म: अब Blinkit से मिनटों में पाएं जरूरी चीजें
रामपुर में नम हुई आंखें: विदाई के वक्त रो पड़े एसपी, महिला सिपाहियों को गले लगाकर कहा- रोते नहीं बेटा
वायरल वीडियो: जादूगर ने खाली पन्नों पर पलक झपकते ही उतारी कलाकारी, शख्स के उड़े होश