निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म रामायण का पहला टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर का लुक सामने आया है, जिसे दर्शकों की काफी सराहना मिल रही है। हालांकि, टीजर के अंतिम पलों में नजर आई दशानन की एक झलक ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।
रावण के रूप में यश का खौफनाक अंदाज फिल्म के टीजर के अंत में साउथ सुपरस्टार यश की पहली झलक दिखाई गई है। इसमें यश का बैक पोज नजर आ रहा है, जिसमें वे अपने पुष्पक विमान की ओर बढ़ते हुए दिख रहे हैं। महज चंद सेकंड की इस झलक ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।
फैंस हुए दीवाने यश के इस लुक को देखकर फैंस अपनी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐसा लग रहा है जैसे यश अन्ना रावण का किरदार निभाने के लिए ही पैदा हुए हैं। वहीं, अन्य यूजर्स उनके चलने के अंदाज और बॉडी लैंग्वेज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यश का यह रावण अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
4000 करोड़ का मेगा बजट निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी इस फिल्म को भव्य स्तर पर बना रहे हैं। फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है और हिंदी सिनेमा की परिभाषा को बदल सकती है।
कब रिलीज होगी फिल्म? फिल्म के रिलीज प्लान का भी खुलासा हो चुका है। रामायण को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा, जबकि इसका दूसरा भाग साल 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।
Rama is the greatest of all time because he lived a life where the choices he made were always in the benefit of the greater good, duty over desire, and sacrifice over self.
— Namit Malhotra (@malhotra_namit) April 2, 2026
His legacy continues to enhance and empower humanity over time and bring the belief in the goodness of… pic.twitter.com/FjlcgF6e8q
क्या रणबीर कपूर बनेंगे आदर्श राम ? रामानंद सागर की रामायण से ली प्रेरणा
अमेरिकी F-15 को ईरानी ड्रोन ने दी मात, वायरल वीडियो से मची खलबली
महाकाल दर्शन के दौरान अक्षय कुमार से हुई धार्मिक चूक , नंदी के कान में मनोकामना कहते समय अनदेखी!
7.71 लाख करोड़ खर्च करके भी चांद पर कदम क्यों नहीं रखेंगे NASA के अंतरिक्ष यात्री?
अब तीसरी कक्षा से ही सीखेंगे AI, CBSE स्कूलों में तकनीक का नया दौर
चंडीगढ़ बीजेपी ऑफिस ब्लास्ट: पाकिस्तान में बने ग्रेनेड का इस्तेमाल, CCTV में कैद हुआ हमला
पाषाण युग में भेज देंगे : ईरान पर ट्रंप की विनाशकारी चेतावनी, युद्ध के आखिरी 21 दिन सबसे खतरनाक
IPL 2026: हार के बाद फिर चर्चा में संजीव गोयनका, ऋषभ पंत संग बातचीत का वीडियो वायरल
PM मोदी की हाई-लेवल बैठक: LPG और खाद की सप्लाई पर सख्त निर्देश, युद्ध के बीच देश को सुरक्षित रखने का प्लान
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला: खालिस्तानी आतंकी ने ली जिम्मेदारी, पाकिस्तान निर्मित हथियारों का कनेक्शन