पूरे मध्य-पूर्व में छिड़ी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ऐतिहासिक संबोधन दिया है। अपने भाषण में ट्रंप ने न केवल ईरान के परमाणु कार्यक्रम को दुनिया के लिए खतरा बताया, बल्कि उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई को शानदार और शक्तिशाली करार दिया।
ट्रंप ने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध, वियतनाम और इराक युद्ध की अवधि का हवाला देते हुए अपनी कार्रवाई की तुलना की। उन्होंने दावा किया कि मात्र 32 दिनों के सैन्य अभियान में अमेरिका ने ईरान की नौसेना, वायुसेना और थल सेना को पूरी तरह तबाह कर दिया है। ट्रंप के शब्दों में, जो ईरान कभी मध्य-पूर्व का कथित दादा बना फिरता था, वह अब कोई खतरा नहीं रहा।
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु शक्ति नहीं बनने देंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तेहरान ने परमाणु हथियार बनाने की कोशिश की, तो यह अमेरिका और इजराइल के अस्तित्व के लिए घातक होगा। हालांकि, ट्रंप ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हमेशा कूटनीति के रास्ते को चुना, लेकिन ईरान ने हर समझौते को ठुकरा कर खुद तबाही को न्योता दिया।
अपने संबोधन में ट्रंप ने वेनेजुएला में अमेरिकी सेना द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई का भी जिक्र किया। उन्होंने इस मिशन को तेज, घातक और जोरदार बताते हुए कहा कि मिनटों में हासिल की गई यह जीत दुनिया के लिए एक उदाहरण है।
ट्रंप ने उन देशों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने युद्ध में अमेरिका का साथ नहीं दिया और उन्हें गद्दार कहा। उन्होंने ऐलान किया कि आने वाले 2-3 हफ्तों में ईरान पर और भी जोरदार हमले किए जाएंगे।
ट्रंप ने अपने संबोधन में उस ईरानी जनरल को भी याद किया जिसे उन्होंने अपने पहले कार्यकाल के दौरान मार गिराया था। उन्होंने कहा कि यदि ईरान उनकी बात मान लेता, तो आज वह देश कहीं ज्यादा बेहतर और मजबूत स्थिति में होता। ट्रंप का यह भाषण ईरान के साथ-साथ पूरी दुनिया के लिए एक कड़ा संदेश है।
#WATCH | Addressing the nation, US President Donald Trump says, World War I lasted one year, seven months, and five days. World War II lasted for three years, eight months, and 25 days. The Korean War lasted for three years, one month, and two days. The Vietnam War lasted for 19… pic.twitter.com/2HdnnOszTk
— ANI (@ANI) April 2, 2026
रामायण का टीजर रिलीज: रणबीर के राम अवतार पर फिदा हुए फैंस, लेकिन VFX और AI पर छिड़ी बहस
यूपी में जनगणना पर छिड़ा घमासान: सपा विधायक ने उठाए जातीय गणना को लेकर सवाल
LSG vs DC: हार के मुंह से दिल्ली की सनसनीखेज जीत, समीर रिजवी की आतिशी पारी ने पलटा मैच
ईरान की सड़कों पर राष्ट्रपति की सेल्फी: क्या ट्रंप ने मान ली अपनी हार?
फीफा वर्ल्ड कप 2026: फुटबॉल जगत को बड़ा झटका, इटली टूर्नामेंट से बाहर
पश्चिम बंगाल में सांस्कृतिक आपातकाल : हेमा मालिनी का डांस शो कैंसिल, स्पीकर से की शिकायत
ट्रेन से उतरने का ये ‘खतरनाक’ तरीका देख उड़ जाएंगे होश, वीडियो देख लोग बोले- ये क्या है!
महायुद्ध का बिगुल: ईरान ने भरी 6 महीने की हुंकार, ट्रंप की मिडिल ईस्ट से वापसी की तैयारी
बंगाल में जजों को बंधक बनाने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: ममता सरकार को फटकार, अब CBI-NIA करेगी जांच
वंदे भारत के लिए हाथ जोड़ती रही महिला, वीडियो वायरल होते ही छिड़ी नियमों की बहस