देश के विभिन्न राज्यों में आगामी विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीतिक दल-बदल की राजनीति अपने चरम पर है। असम और केरल में हुए हालिया घटनाक्रमों ने यह साफ कर दिया है कि चुनाव करीब आते ही वफादारियों का गणित बदलने लगा है।
असम: टिकट कटा तो मंत्री ने बदली निष्ठा असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार को सोमवार को उस समय जोरदार झटका लगा, जब खेल और युवा कल्याण मंत्री नंदिता गरलोसा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। गरलोसा अपनी पारंपरिक सीट हाफलोंग से दोबारा टिकट की दावेदार थीं, लेकिन पार्टी ने उन्हें नजरअंदाज कर रुपाली लांगथासा को उम्मीदवार बना दिया।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने डैमेज कंट्रोल के लिए खुद रविवार को उनके घर जाकर मनाने की कोशिश की थी, लेकिन यह प्रयास नाकाम रहा। अब कांग्रेस ने उन्हें उसी हाफलोंग सीट से आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है।
केरल: सीपीएम उम्मीदवार का भाजपा में ‘कमल’ उदय दक्षिण भारत के केरल में भी सियासी समीकरण पूरी तरह उलट गए हैं। वर्कला विधानसभा सीट से सीपीएम की आधिकारिक उम्मीदवार स्मिता सुंदरेशन ने पाला बदलते हुए भाजपा की सदस्यता ले ली है। स्मिता न केवल पार्टी की एरिया कमेटी मेंबर थीं, बल्कि एक प्रभावशाली कम्युनिस्ट परिवार से ताल्लुक रखती हैं।
भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल करते ही वर्कला सीट से एनडीए का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। स्मिता का वहां गहरा प्रभाव माना जाता है, जिससे सत्तारूढ़ वामपंथी सरकार के लिए अपनी सीट बचाना अब एक बड़ी चुनौती बन गया है।
9 अप्रैल की अग्निपरीक्षा असम और केरल दोनों ही राज्यों में 9 अप्रैल, 2026 को मतदान होना है। ऐसे में नामांकन के आखिरी दौर में हुई ये नियुक्तियां और इस्तीफे चुनावी नतीजों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं।
एक तरफ भाजपा केरल में वामपंथ के प्रभाव वाले क्षेत्रों में सेंध लगाकर अपनी जड़ें मजबूत कर रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस असम में भाजपा के असंतुष्ट नेताओं के सहारे सत्ता के किले को ढहाने की कोशिश में है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता विचारधारा से ऊपर उठकर पाला बदलने वाले इन नेताओं पर कितना भरोसा जताती है।
असम की पूर्व मंत्री नंदिता गोरलोसा ने BJP से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हुई। (सोर्स: कांग्रेस) pic.twitter.com/C8EZ5fmKKP
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 23, 2026
पेट्रोल शॉर्टेज लीग : आइसलैंड क्रिकेट ने PSL की उड़ाई धज्जियां, टूर्नामेंट पर मंडराया संकट
गजब का जुगाड़: टीन शेड चढ़ाने के लिए अपनाई ऐसी तरकीब, वीडियो देख लोग बोले- दिमाग के धनी
ईरान बोला- भारत की यह मोहब्बत कभी नहीं भूलेंगे , कठिन समय में भारतीयों ने लुटाया प्यार
क्या अब IPL को अलविदा कहेंगे एमएस धोनी? खुद कैप्टन कूल ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट
क्या भारत ने युआन में ईरान को दिया तेल का पेमेंट? विदेश मंत्रालय ने खोली पोल
धुरंधर 2: क्लाइमैक्स में रसपुतिन गाने का इस्तेमाल महज इत्तेफाक नहीं, इसके पीछे है गहरी साजिश
अगर पैसा पूरा तो डेटा आधा क्यों? मोबाइल रिचार्ज के अदृश्य खेल पर राघव चड्ढा ने संसद में घेरी टेलीकॉम कंपनियां
ईरान पूरी दुनिया के लिए खतरा, अब यूरोप की बारी : नेतन्याहू ने दी चेतावनी
चुनाव से पहले दलबदल का खेला : कहीं भाजपा को झटका, तो कहीं वामपंथ के किले में सेंध
2235 विकेट वाले दिग्गज और संजू सैमसन की भिड़ंत, चेन्नई में मचा गदर