अमेरिका और इजरायल के साथ तनावपूर्ण हालातों से जूझ रहे ईरान के लिए भारत के लोगों ने दिल खोलकर मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत में ईरानी दूतावास ने इस मानवीय समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीयों की यह दयालुता और इंसानियत हमेशा याद रहेगी।
पति की आखिरी निशानी दान कर दी ईरानी दूतावास ने खास तौर पर कश्मीर की एक महिला का जिक्र किया, जिसने अपने पति की मौत के 28 साल बाद उनकी आखिरी निशानी (सोने के गहने) ईरान के लोगों की मदद के लिए दान कर दिए। दूतावास ने कहा, उस महिला के आंसू और पवित्र भावनाएं ईरान के लोगों के लिए सांत्वना का सबसे बड़ा जरिया हैं। हम इस त्याग को कभी नहीं भूलेंगे।
बच्चों का मासूम योगदान सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि कश्मीर के मासूम बच्चे भी इस मुहिम में पीछे नहीं हैं। कई बच्चों ने अपनी गुल्लक तोड़कर पाई-पाई जमा की हुई रकम ईरान के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए भेंट की है। दूतावास ने इन बच्चों की सराहना करते हुए उनके लिए प्रार्थना की और कहा कि यह प्यार अनमोल है।
मस्जिद से शुरू हुई मुहिम बडगाम की मस्जिद इमाम जमान में इसके लिए एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। वहां के स्थानीय निवासी मोहसिन अली ने बताया कि वे शारीरिक रूप से ईरान जाकर मदद नहीं कर सकते, इसलिए उन्होंने यह वित्तीय सहायता जुटाने का रास्ता अपनाया है।
सोना, चांदी और नकदी का दान बडगाम की माताएं और बहनें अपने गहने, तांबे की वस्तुएं और नकद राशि दान कर रही हैं। यह मदद ईरान के पुनर्निर्माण और संकट की घड़ी में उनके नागरिकों के साथ खड़े होने के इरादे से दी जा रही है। भारत के लोगों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि इंसानियत के नाते वे दुनिया के किसी भी कोने में पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
A respected sister from Kashmir, donated the gold kept as a memento of her husband who passed away 28 years ago with a heart full of love and solidarity for the people of #Iran.
— Iran in India (@Iran_in_India) March 22, 2026
Your tears and pure emotions are the greatest source of comfort for the people of Iran and will never… pic.twitter.com/0zFcJwGhj0
समंदर का नया सिकंदर: तारागिरि की दहाड़ से थर्राएंगे चीन और पाकिस्तान
मुंबई इंडियंस का ‘सैलरी रॉकेट’: रोहित, हार्दिक या सूर्या नहीं, ये खिलाड़ी है MI का सबसे महंगा सितारा!
पाकिस्तान जाओगे या भारत? जब कैप्टन महदी हसनैन के सामने खड़ा था वफादारी का सबसे कठिन इम्तिहान
ताकत से ही आएगी शांति , होर्मुज पर ट्रंप की विनाशकारी डेडलाइन से पहले ईरान पर अमेरिका का मिसाइल अटैक
सोने के सिक्के पर डोनाल्ड ट्रंप: 100 साल पुरानी परंपरा टूटी, मचा सियासी बवाल
मौत के मुंह से खींच लाया वफादार : बच्चे की जान बचाने वाले कुत्ते का वीडियो वायरल
इनकम टैक्स एक्ट 2025: अब पुराने और नए कानून की तुलना होगी आसान, विभाग ने पेश किया पैरेलल रीडिंग टूल
लाल किला धमाका: NIA का कश्मीर में बड़ा प्रहार, कुलगाम और कुपवाड़ा में ताबड़तोड़ छापेमारी
PSL की किरकिरी: पेट्रोल शॉर्टेज लीग बनी पाकिस्तान सुपर लीग, खाली स्टेडियम में खेलेंगे क्रिकेटर
धुरंधर 2 का पाकिस्तान में खौफ: डरी हुई सरकार ने कराची की गलियों में शुरू की जासूसों की तलाश