IPL 2026 में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में ट्रेड होकर आए संजू सैमसन का पीली जर्सी में जलवा देखने के लिए फैंस बेताब हैं। लेकिन, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सैमसन का सामना एक ऐसे बॉलर से हुआ, जिसने अपने करियर में कुल 2235 विकेट चटकाए हैं। यह धुरंधर और कोई नहीं, बल्कि महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन थे।
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में नजारा बेहद रोमांचक था। एक तरफ संजू सैमसन थे, जिन्होंने हाल ही में भारत को T20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई, तो दूसरी तरफ मुरलीधरन, जिन्होंने फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और T20 मिलाकर कुल 2235 शिकार किए हैं। यह पहला मौका था जब इन दोनों का क्रिकेट पिच पर आमना-सामना हुआ।
अभ्यास के दौरान मुरलीधरन के हाथ में गेंद थी और सैमसन क्रीज पर। शुरुआत की दो गेंदों को संजू ने संभलकर खेला। लेकिन अगली गेंदों पर स्पिन के जादूगर ने अपनी चतुराई दिखाई और सैमसन को बुरी तरह छकाया। यह नज़ारा देख डगआउट में बैठे एमएस धोनी भी अपनी हंसी नहीं रोक सके।
हालांकि, संजू सैमसन ने भी हार नहीं मानी। ओवर की आखिरी गेंद पर संजू ने मुरलीधरन की फिरकी को भांपते हुए शानदार छक्का जड़कर अपनी लय दिखाई।
भले ही यह IPL का आधिकारिक मुकाबला नहीं था, लेकिन चेपॉक स्टेडियम फैंस से खचाखच भरा हुआ था। सैमसन के उस छक्के के बाद पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा। मुरलीधरन, जो साल 2008 से 2010 तक CSK का हिस्सा रहे थे, यहां टीम के ROAR 2026 रियूनियन इवेंट में शामिल होने आए थे। इस खास मुलाकात ने आगामी सीजन के लिए फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है।
Sanju Samson batting against Muttiah Muralitharan.🔥
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) March 22, 2026
Sanju tries to step out and play a shot but misses. On the next ball too, he fails to connect, but on the last ball, he hits a six.😂🔥 pic.twitter.com/FQi4vOHs27
धुरंधर 2 की बंपर सफलता के बीच दीपिका-रणवीर का सादगी भरा अंदाज, वायरल तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
IPL 2026 से पहले RCB का धमाका: प्रैक्टिस मैच में जितेश शर्मा की तूफानी बैटिंग, विराट कोहली का दिखा आक्रामक अंदाज
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: टैक्सी कर रहे विमान की फायर ट्रक से टक्कर, मचा हड़कंप
बीजेपी दरवाजे बंद करेगी तब देखेंगे : 2027 चुनाव को लेकर संजय निषाद का बड़ा बयान
हाथी को देखते ही दुम दबाकर भागे शेर, वीडियो देख लोगों ने कहा- यही है जंगल का असली बॉस
टेस्ट या टी20? नितीश रेड्डी के जवाब ने ईशान किशन को भी कर दिया हैरान!
मेरी बेटी भी 19 की है... : अंकिता हत्याकांड पर छलका डिंपल यादव का दर्द, सरकार से पूछे तीखे सवाल
ईरान बोला- भारत की यह मोहब्बत कभी नहीं भूलेंगे , कठिन समय में भारतीयों ने लुटाया प्यार
दहकता मध्य पूर्व: हाइफा पर मिसाइल हमलों से थर्राया इजरायल, 23वें दिन भी जारी है तबाही
1 अप्रैल 2026 से बदल रहे हैं PAN कार्ड के नियम: अब सिर्फ आधार से नहीं होगा काम, जानें जरूरी बदलाव