सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। जुगाड़ से लेकर स्टंट तक के तमाम वीडियो रोजाना इंटरनेट पर छाए रहते हैं। फिलहाल, एक ऐसा वीडियो सुर्खियों में है जिसे देखकर आप भी इन लोगों के दिमाग की दाद देने पर मजबूर हो जाएंगे।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल हो रहे इस वीडियो में कुछ लोग टीन शेड लगाने का काम कर रहे हैं। शेड का बेस तैयार हो चुका है, लेकिन उसे छत की ऊंचाई तक सही जगह पर सेट करना एक चुनौतीपूर्ण काम था। यहीं पर इन दो लोगों ने अपनी सूझबूझ दिखाई और फिजिकल मेहनत को स्मार्ट वर्क में बदल दिया।
कैसे किया कमाल? वीडियो में दिख रहा है कि टीन शेड को एक तरफ से ऊपर चढ़ा दिया गया है। उसे दूसरी ओर सही जगह पर पहुँचाने के लिए दोनों व्यक्तियों ने अनोखा तरीका अपनाया। दोनों शेड के दोनों सिरों पर लेट गए और रॉड को पकड़कर खुद को आगे-पीछे खींचने लगे। इस तरह वे बिना किसी भारी मशीन या अतिरिक्त मेहनत के शेड को उसकी सही जगह तक ले आए।
लोगों ने की जमकर तारीफ इस वीडियो को @RozgarDo88yl नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, क्या तरकीब लगाई है बंदों ने, कमाल कर दिया। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, पहले लगा कि मस्ती कर रहे हैं, लेकिन बाद में समझ आया कि ये कितना सटीक काम है। वाकई, यह वीडियो साबित करता है कि शारीरिक बल से ज्यादा मानसिक बल किसी भी कठिन काम को आसान और सुरक्षित बना सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। हम किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करते हैं।)
व्यक्ति शारीरिक बल की अपेक्षा मानसिक बल से कार्य को आसान और सुरक्षित तरीके से कर लेता है अब इन दोनों भाइयों को देखो क्या गजब की तरकीब लगाई है ....😁👍। pic.twitter.com/kv05Knq1xs
— Mahendra Meena (@RozgarDo88yl) March 22, 2026
बंगाल का सियासी पारा: पप्पू यादव का भाजपा पर हमला, ममता बनर्जी के साथ खड़े होने का किया दावा
मैदान पर उतरे माही तो आंसुओं में डूबी फैन, क्या ये है एमएस धोनी का आखिरी IPL?
अपने ही अड्डे पर छलनी हुआ लश्कर का खजांची बिलाल आरिफ: ईद के दिन मौत का खेल
IPL 2026: टिकट नहीं मिला तो चिंता छोड़ें, BCCI के फैन पार्क में फ्री में लें स्टेडियम जैसा मजा
शहीद दिवस: पीएम मोदी से जैकी श्रॉफ तक, पूरा देश नत-मस्तक
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर भीषण हादसा: रनवे पर प्लेन और फायर ट्रक की जोरदार टक्कर, मची अफरा-तफरी
LPG संकट पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: अब प्रवासी मजदूरों और होटलों को मिलेगी गैस में प्राथमिकता
नीतीश की तारीफ पर उलझी बिहार की सियासत, RJD का तीखा सवाल- काम अच्छा है तो हटा क्यों रहे?
पुणे के रेस्टोरेंट का ट्रंप कनेक्शन: महंगाई पर तंज मारते हुए बढ़ाईं खाने की कीमतें
न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान