न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर रविवार देर रात एक गंभीर विमान दुर्घटना ने पूरे अमेरिका को हिलाकर रख दिया है। एयर कनाडा एक्सप्रेस का एक रीजनल जेट रनवे के पास टैक्सीवे पर एयरपोर्ट के ही एक फायर ट्रक से टकरा गया। इस हादसे के बाद देश के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में से एक, ला गार्डिया की गतिविधियां पूरी तरह ठप हो गईं।
हादसा एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट AC8646 के साथ हुआ, जो बॉम्बार्डियर CRJ-900 जेट थी। जानकारी के अनुसार, जब यह विमान रनवे 4/22 के पास टैक्सीवे पार कर रहा था, तभी उसकी टक्कर फायर ट्रक से हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में विमान का अगला हिस्सा (नोज) पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है, जो टक्कर की तीव्रता को दर्शाता है।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर इमरजेंसी टीमें पहुंचीं और यात्रियों को प्लेन से सुरक्षित बाहर निकाला गया। हालांकि, आधिकारिक रूप से हताहतों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती रिपोर्ट्स में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। सोशल मीडिया पर कुछ दावों में जानमाल के नुकसान की आशंका भी जताई गई है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है।
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की लीक हुई रिकॉर्डिंग में टक्कर से ठीक पहले ट्रक को ‘रुको’ (Stop) की चेतावनी दी गई थी। इस घटना के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने ला गार्डिया पर ग्राउंड स्टॉप घोषित कर दिया है, जिसके चलते सभी उड़ानें रोक दी गई हैं। फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि एयरपोर्ट का संचालन कब तक बहाल होगा।
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) और FAA ने संयुक्त रूप से इस मामले की जांच शुरू कर दी है। जांचकर्ता हादसे के समय के एयर ट्रैफिक कम्युनिकेशन, विमान की मूवमेंट और ग्राउंड व्हीकल की पोजीशन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। गौरतलब है कि यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी एयरपोर्ट्स पर स्टाफ की कमी और सुरक्षा मानकों को लेकर पहले से ही बहस छिड़ी हुई है।
🚨 BREAKING UPDATE: MULTIPLE CRITICAL PATIENTS AFTER AIR CANADA FLIGHT COLLIDES WITH VEHICLE WHILE LANDING AT LAGUARDIA AIRPORT. POSSIBLE FATALITIES. https://t.co/hZWimAuwe5 pic.twitter.com/62SUgxoUkA
— Breaking911 (@Breaking911) March 23, 2026
क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सफर? चेपॉक में फैंस के आंसुओं ने दी गवाही
वैष्णो देवी यात्रा का प्रो-लेवल जुगाड़ : होटल के 1500 रुपये बचाने के लिए अपनाई ये अनोखी तरकीब
होटल स्टाफ का अनोखा जुगाड़: गोवा के बीच पर समुद्र में डूबते-डूबते बची गुजरात के टूरिस्ट की फॉर्च्यूनर
पुडुचेरी फतह की तैयारी: TVK ने सभी 30 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, सियासी पारा चढ़ा
नानी के घर पापा की बुराई सुन भड़की मासूम, फोन लगाकर कर दी शिकायत; वीडियो ने जीता इंटरनेट
पश्चिम एशिया में युद्ध पर चिंतित प्रियंका चतुर्वेदी, AIMIM और बीजेपी के पुराने रिश्ते पर कसा तंज
रेलवे स्टेशन पर पति का हाईवोल्टेज ड्रामा : सरेआम चप्पल से खुद को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
मैं आपको वोट नहीं दूंगा : पीएम मेलोनी के साथ सेल्फी लेते हुए शख्स ने किया ऐसा, वायरल हुआ जवाब
युद्ध के साये में एकजुट रहना होगा : लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा संदेश
राजनीति में निशांत का उदय: पिता नीतीश कुमार की विरासत और नई सियासी चाल