बीच पर कार धोने का भारी नुकसान गोवा के वागेटर बीच पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गुजरात के एक पर्यटक की लग्जरी फॉर्च्यूनर कार समुद्र में डूबते-डूबते बची। कार को रेत में फंसने के बाद निकालने के लिए जेसीबी (JCB) की मदद लेनी पड़ी। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्या था मामला? अहमदाबाद के एक पर्यटक ने अंजुना-वागेटर क्षेत्र के एक होटल में चेक-इन किया था। पार्टी से लौटने के बाद उन्होंने अपनी कार की चाबियां होटल के एक केयरटेकर को दीं और उसे प्रोफेशनल धुलाई के लिए पैसे दिए। लेकिन स्टाफ ने कार को वॉशिंग सेंटर ले जाने के बजाय बीच पर ही धोने का फैसला किया।
ज्वार ने बिगाड़ा खेल सुबह करीब 5:30 बजे स्टाफ मेंबर कार को वागेटर बीच पर ले गया। उसका इरादा समुद्र के पानी से कार साफ करने का था। हालांकि, उसे समुद्र में आने वाले हाई टाइड (ज्वार) का अंदाजा नहीं था। देखते ही देखते कार गीली रेत में धंस गई और पानी का स्तर कार के दरवाजों तक पहुंच गया।
पुलिस ने की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया। जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया। फिलहाल, गुजरात नंबर वाली इस कार को अंजुना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और वह थाने में खड़ी है।
स्टाफ हिरासत में, पुलिस की चेतावनी पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले होटल स्टाफ मेंबर को हिरासत में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने एक बार फिर पर्यटकों और होटल संचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि गोवा के तटों पर वाहन ले जाना गैर-कानूनी है और इससे न केवल गाड़ी को नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण को भी खतरा है।
अहमदाबाद की Fortuner गोवा के वागाटोर बीच पर हाई टाइड के दौरान समुद्र में फंस गई और बहने से बाल-बाल बची। गाड़ी रेत में फंस गई थी। JCB की मदद से उसे किसी तरह निकाला गया। समुद्र के इतने नजदीक गाड़ी लेकर जाना ही क्यों? pic.twitter.com/xtXHjZVgMv
— Bhadohi Wallah (@Mithileshdhar) March 22, 2026
मेटल बाजार में मची खलबली: 185 लाख करोड़ रुपये निकालकर कहां भाग रहे निवेशक?
चुनाव से पहले दलबदल का खेला : कहीं भाजपा को झटका, तो कहीं वामपंथ के किले में सेंध
योगी के ‘गढ़’ में नई हलचल: डिप्टी सीएम के घर पहली बार जुटी भाजपा की कोर कमेटी
क्या अब IPL को अलविदा कहेंगे एमएस धोनी? खुद कैप्टन कूल ने दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट
मैं आपको वोट नहीं दूंगा : पीएम मेलोनी के साथ सेल्फी लेते हुए शख्स ने किया ऐसा, वायरल हुआ जवाब
धुरंधर 2 देख भड़का पाकिस्तानी परिवार, सिनेमाघर के बाहर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
ट्रंप का यू-टर्न: ईरान के ऊर्जा केंद्रों पर हमले टाले, शांति वार्ता का दावा
क्या CSK को मिल गया नया मैच विनर ? 14 करोड़ के स्टार बल्लेबाज पर फिदा हुए धोनी
नक्सलियों की घर वापसी की गुहार: अपनों को खोने के डर से कांप रहे परिजन
अगर पैसा पूरा तो डेटा आधा क्यों? मोबाइल रिचार्ज के अदृश्य खेल पर राघव चड्ढा ने संसद में घेरी टेलीकॉम कंपनियां