उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार की शाम एक बड़ा सियासी संकेत लेकर आई। लखनऊ में मैराथन बैठकों के बीच, इस बार सत्ता का केंद्र मुख्यमंत्री आवास नहीं, बल्कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का सरकारी बंगला बना।
अभूतपूर्व बैठक, बदले समीकरण योगी सरकार के अब तक के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब भाजपा की ‘कोर कमेटी’ ने सीएम आवास या पार्टी मुख्यालय के बजाय किसी उपमुख्यमंत्री के घर पर बैठक की है।
करीब दो घंटे चली इस बैठक में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान संगठनात्मक फेरबदल और विभिन्न आयोगों में खाली पदों को भरने पर गहन मंथन हुआ।
‘शक्ति प्रदर्शन’ या चुनावी रणनीति? राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारों का मानना है कि बैठक का स्थान बदलना महज एक संयोग नहीं, बल्कि संगठन के भीतर हो रहे बड़े बदलावों का संकेत है।
बैठक के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि यह रणनीति समाजवादी पार्टी को बाहर का रास्ता दिखाने और 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करने के लिए है।
2027 के लिए साधी जा रही बिसात प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने इसे सार्थक संवाद करार दिया है। साफ है कि भाजपा अब पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। पार्टी का लक्ष्य सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती से पहुंचाना और संगठन में नए चेहरों को शामिल कर कार्यकर्ताओं में जोश भरना है।
क्या यूपी भाजपा में बदलाव तय है? विश्लेषकों का मानना है कि आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सक्रियता के बीच हुई इस बैठक के बड़े राजनीतिक मायने हैं। आने वाले दिनों में यूपी भाजपा के संगठन में बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं, जिसका एकमात्र लक्ष्य 2027 में सत्ता की वापसी सुरक्षित करना है।
लखनऊ से दिल्ली तक मची इस खलबली ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अब आगामी चुनावों को लेकर कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है।
*आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी ने आत्मीय स्वागत किया।
— Pankaj Chaudhary (@mppchaudhary) March 22, 2026
इस अवसर पर संगठन महामंत्री श्री धर्मपाल सिंह जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी उपस्थित रहे।
इस दौरान प्रदेश के विकास एवं संगठन से जुड़े विभिन्न… pic.twitter.com/CXQ4O5IiEh
जेल से बाहर छोटे सरकार : 3 लाख रसगुल्लों और हजारों गाड़ियों के काफिले से शक्ति प्रदर्शन
ज्योतिबा मंदिर में शर्मनाक करतूत: पुजारियों ने लात-घूसों और नारियल से श्रद्धालुओं को पीटा
200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रहा Vivo V70 FE, बजट में मिलेगा प्रीमियम अनुभव
लंदन में दहला यहूदी समुदाय: आपातकालीन सेवा की 4 एंबुलेंस फूंकीं, हेट क्राइम की जांच शुरू
धुरंधर 2 देख भड़का पाकिस्तानी परिवार, सिनेमाघर के बाहर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
धुरंधर 2 का ट्विस्ट और नबील गाबोल की यू-टर्न पॉलिटिक्स: अब मुंह छुपाते फिर रहे हैं पाकिस्तानी नेता!
इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए... , IPL शुरू होने से पहले रॉबिन उथप्पा के बयान ने मचाया बवाल
पश्चिम एशिया का संकट और भारत की रणनीति: पीएम मोदी ने संसद में साफ किया अपना रुख
जान हथेली पर: बारिश में ट्रेन के दरवाजे से लटककर सफर करने को मजबूर यात्री
न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: रनवे पर ट्रक से टकराया एयर कनाडा का विमान, कई घायल