बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने अब सक्रिय राजनीति में कदम रख दिया है। लंबे समय तक लाइमलाइट और सत्ता की चकाचौंध से दूर रहने वाले निशांत अब जेडीयू (JDU) की जमीन पर उतरकर बारीकियों को समझ रहे हैं।
सोच से कहीं आगे हैं निशांत जो लोग निशांत को राजनीति के मैदान में नौसिखिया मान रहे थे, उनके बयान उनकी परिपक्वता को दर्शाते हैं। मीडिया के साथ उनकी बातचीत का तरीका बेहद सहज और सुलझा हुआ है। वे न केवल अपनी बात मजबूती से रख रहे हैं, बल्कि पिता की राजनीतिक विरासत को भी एक नई दृष्टि से देख रहे हैं।
पिता के लिए कही बड़ी बात सोमवार (23 मार्च, 2026) को एक कार्यक्रम के दौरान निशांत ने अपने पिता नीतीश कुमार के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने सत्य, अहिंसा, और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों पर चलकर बिहार को संवारा है।
निशांत ने जोर देकर कहा, पापा ने महिलाओं को आरक्षण दिया और नौकरी में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने जाति और क्षेत्र के भेदभाव को मिटाकर न्याय के साथ विकास का मॉडल पेश किया है।
जमीनी नेताओं से बन रहे हैं संबंध निशांत सिर्फ बयानों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ तालमेल बिठाने में भी जुटे हैं। हाल ही में उन्होंने नालंदा के सांसद कौशलेंद्र से मुलाकात की।
इस मुलाकात को लेकर निशांत ने एक्स पर लिखा कि अनुभवी नेताओं से बात करके उन्हें जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की वास्तविक जानकारी मिलती है। इस दौरान विधायक चेतन आनंद भी उनके साथ मौजूद थे, जो उनके बढ़ते सियासी संपर्कों को दिखाता है।
चुनौतियों के बीच नई शुरुआत भले ही प्रशांत किशोर जैसे राजनीतिक रणनीतिकार पिता नीतीश कुमार के पूरे कार्यकाल पर सवाल उठा रहे हों, लेकिन निशांत का पार्टी कार्यक्रम में सक्रिय होना यह संकेत दे रहा है कि जेडीयू में अब नई पीढ़ी की सक्रिय भूमिका तय है।
निशांत का यह कदम बिहार की राजनीति में भविष्य को लेकर कई कयासों को जन्म दे रहा है। क्या वे पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे या अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
*Patna, Bihar: JD(U) leader Nishant Kumar says, His entire revolution of principles was supported by my father throughout his life, whether it was truth, non-violence, eliminating caste and color discrimination, or women’s equality. My father gave reservations to women and… pic.twitter.com/hzp7KMB88f
— IANS (@ians_india) March 23, 2026
धमकियों के बीच लाहौर पहुंचे स्टीव स्मिथ: पाक सुपर लीग पर मंडराया सुरक्षा का साया
कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट क्रैश: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका को बड़ा झटका
क्या CSK को मिल गया नया मैच विनर ? 14 करोड़ के स्टार बल्लेबाज पर फिदा हुए धोनी
सांबा में आधी रात को जोरदार धमाका: थर्राया इलाका, घरों के शीशे टूटे, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नक्सलियों की घर वापसी की गुहार: अपनों को खोने के डर से कांप रहे परिजन
युद्ध के बीच ईरान का पावर शो : जमीन के नीचे छिपी मिसाइलों की फौज से हिला इजरायल और अमेरिका
IPL 2026 से पहले क्रिकेटर्स पर छाया धुरंधर: द रिवेंज का खुमार, श्रेयस अय्यर के बाद धोनी और संजू भी हुए कायल
शहीद दिवस: अमर बलिदानों को देश का नमन, पीएम मोदी ने याद की भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की वीरता
पैसों की फिक्र छोड़ो, जंग जारी रहेगी : ट्रंप प्रशासन का सीधा संदेश, ईरान को चेतावनी
2027 की बिसात: अखिलेश यादव ने PDA फॉर्मूले में किया बड़ा बदलाव, अब आधी आबादी पर दांव