भारत का इतिहास उन वीर सपूतों के बलिदानों से रंगा है, जिन्होंने देश की आजादी को अपने प्राणों से बढ़कर माना। हर साल 23 मार्च को मनाया जाने वाला शहीद दिवस हमें भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के अदम्य साहस की याद दिलाता है।
आज भी उनका बलिदान न केवल इतिहास के पन्नों में, बल्कि हर भारतीय के दिल में प्रेरणा बनकर जिंदा है।
दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि इस खास अवसर पर देश की नामचीन हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए शहीदों को नमन किया। अभिनेता जैकी श्रॉफ ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, उनके बलिदान से ही हमें आजादी मिली है।
कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर ने भावुक पंक्तियों में लिखा, जिसके लिए सरदार हमारा झूल गया था फंदे पर, धूल नहीं लगने दी हमने उस बेदाग तिरंगे पर। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी शहीदों को कोटि-कोटि प्रणाम अर्पित किया।
पीएम मोदी का नमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीदों को याद करते हुए कहा, आज हम भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धा से नमन करते हैं। देश के लिए उनका बलिदान हमारी सामूहिक स्मृति में हमेशा के लिए अंकित है। बहुत छोटी उम्र में उन्होंने असाधारण साहस और आजादी के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई थी।
क्या हुआ था 23 मार्च 1931 को? 23 मार्च 1931 का दिन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का सबसे भावुक अध्याय है। इसी दिन भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अंग्रेजों ने फांसी दी थी।
ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार, ब्रिटिश हुकूमत ने उन्हें तय समय से पहले ही फांसी पर चढ़ा दिया था। अंग्रेजों का मकसद लोगों में बढ़ रही क्रांति की लहर को दबाना था, लेकिन उनकी इस कोशिश का उल्टा असर हुआ। उनकी शहादत ने देश में आजादी की आग को और तेज कर दिया, जिसका परिणाम हमें एक स्वतंत्र भारत के रूप में मिला।
#ShaheedDiwas #FreedomFighters pic.twitter.com/LMAsFtNu5M
— Jackie Shroff (@bindasbhidu) March 23, 2026
क्या ईरान-इज़रायल युद्ध से बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट
धुरंधर 2 का पाकिस्तान में खौफ: डरी हुई सरकार ने कराची की गलियों में शुरू की जासूसों की तलाश
मेटल मार्केट में हड़कंप: 3 घंटे में साफ हुए 2 ट्रिलियन डॉलर, क्या बदल गए निवेश के पुराने नियम?
ईरान-इजरायल युद्ध पर 5 दिन का सीजफायर : ट्रंप के कदम पीछे खींचने के पीछे क्या है असली खेल?
धुरंधर 2 का ट्विस्ट और नबील गाबोल की यू-टर्न पॉलिटिक्स: अब मुंह छुपाते फिर रहे हैं पाकिस्तानी नेता!
IPL 2026: अभिषेक-ईशान का फ्लॉप शो, लेकिन SRH के इंजीनियर बेटे ने मचाया कोहराम
इसे तुरंत बंद कर देना चाहिए... , IPL शुरू होने से पहले रॉबिन उथप्पा के बयान ने मचाया बवाल
देश भर में मौसम की मार: 22 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का येलो अलर्ट
लाल किला धमाका: NIA का कश्मीर में बड़ा प्रहार, कुलगाम और कुपवाड़ा में ताबड़तोड़ छापेमारी
अगर पैसा पूरा तो डेटा आधा क्यों? मोबाइल रिचार्ज के अदृश्य खेल पर राघव चड्ढा ने संसद में घेरी टेलीकॉम कंपनियां