तेल अवीव: ईरान और इजरायल के बीच जारी भीषण संघर्ष ने पूरी दुनिया की चिंताएं बढ़ा दी हैं। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को सभ्यता का दुश्मन करार देते हुए कहा है कि तेहरान की आक्रामकता अब केवल मध्य-पूर्व तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सीधे तौर पर यूरोप के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है।
डिएगो गार्सिया पर मिसाइल हमले से मचा हड़कंप तनाव तब और बढ़ गया जब ईरान ने हिंद महासागर में स्थित अमेरिका और ब्रिटेन के साझा सैन्य अड्डे डिएगो गार्सिया पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह इलाका ईरान से करीब 4,000 किलोमीटर दूर है, जो तेहरान की लंबी दूरी तक मार करने की क्षमता को दर्शाता है। इस हमले के बाद पश्चिमी देशों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।
ईरान हर हद पार कर रहा है अराद दौरे के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि पिछले 48 घंटों में ईरान ने साबित कर दिया है कि उसे मानवीय मूल्यों की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा, ईरान ने बच्चों की नर्सरी और वृद्धाश्रमों को निशाना बनाया है। अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ जाकर क्लस्टर बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
पवित्र स्थलों को भी नहीं बख्शा नेतन्याहू ने आगे कहा कि ईरान ने यरुशलम पर मिसाइलें दागकर तीन प्रमुख धर्मों (ईसाई, इस्लाम और यहूदी) के पवित्र स्थलों को खतरे में डाला। अल-अक्सा मस्जिद, होली सेपल्चर चर्च और वेस्टर्न वॉल के पास मिसाइल हमला करना यह दिखाता है कि तेहरान को किसी भी धार्मिक या वैश्विक मर्यादा का सम्मान नहीं है।
दुनिया को ब्लैकमेल करने की कोशिश इजरायली पीएम ने चेतावनी दी कि ईरान अब होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करके दुनिया को तेल आपूर्ति के नाम पर ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा, ईरान की मिसाइलें अब यूरोप के लगभग हर कोने तक पहुंच सकती हैं। मैं वर्षों से दुनिया को यही चेतावनी दे रहा हूं।
अमेरिका-इजरायल की जारी रहेगी कार्रवाई नेतन्याहू ने स्पष्ट किया कि अमेरिका और इजरायल ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई पूरी ताकत से जारी रखेंगे। उन्होंने विश्व के नेताओं से सवाल किया, हम न केवल अपनी रक्षा के लिए, बल्कि आप सभी की स्वतंत्रता के लिए लड़ रहे हैं। आप और कितना इंतज़ार करेंगे?
ईरान के शीर्ष अधिकारियों के मारे जाने के बावजूद तेहरान का पीछे न हटना और लगातार हमले जारी रखना इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में यह युद्ध और अधिक विनाशकारी रूप ले सकता है।
Iran has proven again in the last 48 hours that it is the enemy of civilization and a danger to the free world: targeting children, families, and the elderly with terror missiles, threatening Jerusalem’s holy sites, launching long-range missiles, and trying to blackmail the world… pic.twitter.com/pQaUW1oYgx
— Benjamin Netanyahu - בנימין נתניהו (@netanyahu) March 22, 2026
मिडिल ईस्ट संकट: भारत की सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार, पीएम मोदी ने संसद में दी जानकारी
10 रुपये में पंखे की हवा और 12 में पानी; वायरल हुआ इस प्रीमियम ऑटो का अनोखा मेन्यू कार्ड
4 साल सत्ता में मौज, अब चुनावी मंच पर आंसू : संजय निषाद के इमोशनल ड्रामा पर घिरे राजनीति के गलियारे
POCO X8 Pro और X8 Pro Max की सेल शुरू: दमदार फीचर्स और भारी डिस्काउंट के साथ जानें पूरी डिटेल
क्या हॉर्मुज में जहाजों से हो रही है करोड़ों की वसूली? ईरान ने वायरल दावों का किया ‘खेल’ खत्म
धुरंधर 2 ने हिलाया नागार्जुन का दिमाग, बोले- फिल्म ने बदल दी सिनेमा की परिभाषा
दिल्ली बजट: हलवा नहीं अब खीर से होगी बजट की शुरुआत, सीएम रेखा गुप्ता ने निभाई नई परंपरा
जब फूलपुर का मतलब अतीक हो गया था: उस खौफनाक हत्याकांड की कहानी जिसने बदल दी इलाहाबाद की तकदीर
CSK का बड़ा सम्मान: सुरेश रैना और मैथ्यू हेडन बने हॉल ऑफ फेम के पहले सदस्य
RGPV हॉस्टल मेस का खौफनाक वीडियो: खाने में निकली छिपकली, सबूत मिटाने के लिए शेफ ने खुद ही खा ली!