वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतें बेलगाम हो गई हैं। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के कारण क्रूड ऑयल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल से उछलकर 107 डॉलर के पार पहुंच गए हैं। एक समय स्थिति इतनी गंभीर थी कि कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल को भी छू गई थीं।
इमरजेंसी स्टॉक का असर खत्म कीमतों को नियंत्रित करने के लिए दुनिया के 30 देशों ने अपने इमरजेंसी स्टॉक से 400 मिलियन बैरल तेल बाजार में उतारा, लेकिन इसका असर नाकाफी साबित हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह युद्ध दो महीने और खिंचा, तो कच्चे तेल की कीमत 135 डॉलर प्रति बैरल के खतरनाक स्तर को पार कर सकती है।
पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी पर सख्ती भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर रखा गया है, लेकिन अब सरकार ने सुरक्षा और स्टॉक को लेकर नियमों में कड़ा बदलाव किया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल पंपों पर खुले कंटेनर या डिब्बों में ईंधन नहीं दिया जाएगा। ऐसा करने वालों और ईंधन की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
LPG कनेक्शन को लेकर बड़ा बदलाव सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के वितरण में भी बड़ा बदलाव किया है। जिन घरों में पीएनजी (पाइप नेचुरल गैस) कनेक्शन उपलब्ध है, उन्हें अब एलपीजी सिलेंडर की रिफिलिंग की सुविधा नहीं मिलेगी। इसके अलावा, सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए बुकिंग के नियमों को भी सख्त कर दिया गया है।
सिलेंडर डिलीवरी के लिए अब अनिवार्य होगा OTP सरकार ने एलपीजी रिफिलिंग की समयसीमा को भी बढ़ा दिया है। अब शहरों में रिफिलिंग का समय 25 दिन और गांवों के लिए 45 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही, अब बिना ओटीपी (OTP) के सिलेंडर की डिलीवरी नहीं की जाएगी। सरकार ने इन सभी नियमों को ईसीए (ECA) एक्ट के तहत लागू कर दिया है ताकि ईंधन की खपत को नियंत्रित किया जा सके।
Important advisory for citizens.
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 14, 2026
Petrol and diesel are adequately available at retail outlets across the country. Consumers are advised not to take or store fuel in loose or inappropriate containers, as it poses serious safety risks.
Retail outlets have been instructed to… pic.twitter.com/5KtQW5dbnR
भारत रत्न की मांग पर सियासी घमासान: राहुल गांधी के दांव पर मायावती का करारा प्रहार
चुनाव 2026: पांच राज्यों के रण में किसकी होगी जीत? जानें क्यों महत्वपूर्ण है यह मुकाबला
कांशीराम को भारत रत्न की मांग: राहुल गांधी का सियासी दांव, जो हिला देगा लखनऊ की सत्ता!
दिल्ली के अंधेरिया मोड़ पर तांडव: नेचर बाजार में लगी भीषण आग, 50 दुकानें राख
धोनी-पंत नहीं, इस दिग्गज को मानते हैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर; आरसीबी के स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान
न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार: साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कीवी टीम को 91 रनों पर किया ढेर
अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक पर भारत ने घेरा, तो बौखलाया पाकिस्तान; कश्मीर और सिंधु जल का राग अलापा
IPL 2026: रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की धमकी? मुंबई इंडियंस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
यूपी की जनता के नाम सीएम योगी का पत्र: नवरात्र पर बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
चमड़ा उतारकर जूता बनाना भी जानते हैं : करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का कड़ा प्रहार