अफगानिस्तान के भीतर पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों ने नई कूटनीतिक जंग छेड़ दी है। इन हमलों की कड़ी निंदा कर भारत ने अफगान जनता की आवाज उठाई, तो पाकिस्तान की शहबाज सरकार भड़क गई। पाकिस्तान ने भारत की टिप्पणी को गैरजरूरी और बेतुकी करार दिया है।
भारत की निंदा पर पाकिस्तान का विस्फोट रमजान के पवित्र महीने में अफगानिस्तान पर हुए पाकिस्तानी हमलों को भारत ने गैर-जिम्मेदाराना कदम बताया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर हुसैन अंद्राबी ने कहा कि भारत को इस मामले में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।
हमलों को बताया वैध , भारत पर लगाए गंभीर आरोप पाकिस्तानी प्रवक्ता ने सफाई दी कि उनके हवाई हमले विशिष्ट आतंकवादी ठिकानों को खत्म करने के लिए थे। अंद्राबी ने उल्टा भारत पर ही गंभीर आरोप मढ़ दिए। उन्होंने दावा किया कि भारत अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल कर पाकिस्तान विरोधी आतंकी नेटवर्क को बढ़ावा दे रहा है और इन ठिकानों के नष्ट होने से भारत बौखलाया हुआ है।
बयान में घसीटे पुराने मुद्दे अपनी हताशा जाहिर करते हुए पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक विवाद में सिंधु जल संधि और कश्मीर का मुद्दा भी छेड़ दिया। पाकिस्तान ने आरोप लगाया कि भारत सिंधु जल संधि की शर्तों का उल्लंघन कर रहा है और पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। पाकिस्तान के मुताबिक, भारत का यह रवैया पूरे क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा है।
भारत का रुख कायम दूसरी ओर, भारत ने अपने रुख पर अडिग रहते हुए साफ किया है कि इस तरह के सैन्य हमले क्षेत्रीय स्थिरता के लिए हानिकारक हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि रमजान के दौरान अफगान क्षेत्र में किए गए हमले किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं और भारत इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन मानता है।
पाकिस्तान के इस आक्रामक तेवर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद को बचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। भारत की ओर से लगातार दबाव बढ़ाए जाने के कारण पाकिस्तान अब बचाव की मुद्रा में है।
🔊PR No.6️⃣8️⃣/2️⃣0️⃣2️⃣6️⃣
— Ministry of Foreign Affairs - Pakistan (@ForeignOfficePk) March 14, 2026
Statement by the Spokesperson in Response to Media Queries Regarding Pakistan’s Response to the Statement Issued by the Ministry of External Affairs of India
🔗⬇️ pic.twitter.com/dbJ2k9thNJ
दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग: 50 दुकानें जलकर खाक, मची अफरा-तफरी
IPL 2026: रोहित शर्मा को टीम से बाहर करने की धमकी? मुंबई इंडियंस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
मोजतबा खामेनेई कहां हैं? ट्रंप के दावों ने ईरान के सुप्रीम लीडर के रहस्य को किया और गहरा
कुलदीप यादव की शादी में तिलक वर्मा का जलवा: ढोल पर बैठकर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
सबको माफ करते हुए जाओ : 13 साल तक बिस्तर पर रहे हरीश राणा की भावुक विदाई
चुनावी बिगुल: आज शाम 4 बजे होगा 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान: सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, कबाब पर चर्चा से सुधरेंगे पाकिस्तान से रिश्ते
600 मीटर की ऊंचाई से दिखा काबा , मक्का के क्लॉक टावर से वायरल हुआ दिलकश नजारा
कुलदीप यादव ने थामे वंशिका के हाथ: मसूरी में सजी महफिल, तिलक और चहल के डांस ने लूटी महफिल
ईरान के शाहेद की कॉपी कर अमेरिका ने बनाया लुकास , क्या सुपरपावर ने अपना लिया चीन वाला धंधा ?