आईपीएल 2026 की शुरुआत 18 मार्च से होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही सोशल मीडिया पर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया। मुंबई इंडियंस की टीम को लेकर एक दावा आग की तरह फैल गया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।
क्या हार्दिक ने दी रोहित को धमकी? सोशल मीडिया पर यह अफवाह उड़ी कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को अल्टीमेटम दिया है। दावे के अनुसार, हार्दिक ने साफ कहा है कि अगर इस सीजन रोहित के बल्ले से रन नहीं निकले, तो उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।
फैंस क्यों हैं भड़के? इस खबर ने फैंस के बीच गुस्सा पैदा कर दिया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। आईपीएल 2024 से पहले जब रोहित को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को कप्तान बनाया गया था, तब भी काफी बवाल हुआ था। अब इस नए दावे ने आग में घी डालने का काम किया।
मुंबई इंडियंस का तीखा जवाब बढ़ते विवाद को देखते हुए मुंबई इंडियंस प्रबंधन ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी है। फ्रेंचाइजी ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। एमआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हार्दिक पांड्या की एक जीआईएफ (GIF) शेयर करते हुए कैप्शन लिखा— कुछ भी! इसके जरिए उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि रोहित को बाहर करने की खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं।
हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे दिग्गज बता दें कि आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव दोनों हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ही मैदान पर उतरेंगे। गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताया है, जबकि रोहित शर्मा के नेतृत्व में भी भारत ने टी20 विश्व कप अपने नाम किया था।
मुंबई इंडियंस की पूरी टीम: एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे, मिचेल सैंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, शार्दुल ठाकुर, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, दानिश मालेवार, क्विंटन डी कॉक, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत और मोहम्मद इजहार।
Kuch bhi! 😂 https://t.co/lEiFBgaEoh pic.twitter.com/SYw1im5Mfi
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 13, 2026
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान: सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, कबाब पर चर्चा से सुधरेंगे पाकिस्तान से रिश्ते
क्या चीन के बच्चे A, B, C, D से ज्यादा गोभी छीलना सीख रहे? भारत-चीन की शिक्षा नीति में बड़ा अंतर
शहडोल में गैस का संकट और कालाबाजारी का वायरल वीडियो, प्रशासन के दावों की निकली हवा
IPL के कैचिंग किंग : एक्टिव खिलाड़ियों में टॉप-5 का दबदबा, मुंबई इंडियंस के 3 धुरंधर शामिल
कुलदीप यादव की शादी में तिलक वर्मा का स्वैग , ढोल पर जमकर लगाए ठुमके
10 करोड़ की लाल परी में हार्दिक पंड्या: नई फेरारी के साथ महीका शर्मा संग लॉन्ग ड्राइव का वीडियो वायरल
सबको माफ करते हुए जाओ : 13 साल तक बिस्तर पर रहे हरीश राणा की भावुक विदाई
चुनाव का बिगुल: 5 राज्यों में आज शाम तय होगा सत्ता का सफर, आयोग करेगा तारीखों का ऐलान
ईरान के शाहेद की कॉपी कर अमेरिका ने बनाया लुकास , क्या सुपरपावर ने अपना लिया चीन वाला धंधा ?
राम मंदिर और हिंदुत्व: मणिशंकर अय्यर का पीएम मोदी पर तीखा हमला, पूछा- यह कैसी धर्मनिरपेक्षता?