कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग की है। यह केवल एक सम्मान की मांग नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में फेंका गया एक बड़ा सियासी पासा है। इस कदम ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है।
कभी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का वर्चस्व ब्राह्मण-दलित-मुस्लिम (BDM) समीकरण पर टिका था। लेकिन 80 के दशक में कांशीराम ने वोट हमारा, राज तुम्हारा, नहीं चलेगा का नारा देकर कांग्रेस के कोर दलित वोट बैंक में बड़ी सेंधमारी की। बसपा के उदय ने कांग्रेस को यूपी में हाशिए पर धकेल दिया था। दशकों बाद, अब कांग्रेस फिर से उस खोई हुई जमीन की तलाश में है।
राहुल गांधी कांशीराम को सामाजिक न्याय का योद्धा बताकर सीधे दलितों के दिलों को छूने की कोशिश कर रहे हैं। इस मांग के जरिए कांग्रेस यह संदेश दे रही है कि वह कांशीराम के विचारों का सम्मान करती है। यह रणनीति उस दलित वोटर को वापस खींचने के लिए है जो अब बसपा से छिटक कर नए विकल्पों की तलाश में है।
राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता। लंबे समय से बसपा को बीजेपी की बी-टीम बताने वाली कांग्रेस ने अब दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। कांशीराम को सम्मानित करने की मांग मायावती के लिए एक ऑलिव ब्रांच (शांति प्रस्ताव) की तरह है। यदि भविष्य में कोई बड़ा गठबंधन आकार लेता है, तो कांग्रेस ने मायावती के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।
समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के लिए यह बड़ा झटका हो सकता है। अखिलेश यादव बसपा के कमजोर होने का फायदा उठाकर दलितों को अपनी ओर खींचना चाहते हैं। यदि राहुल का यह कार्ड चलता है, तो कांग्रेस की मजबूती सपा के लिए सीटों के बंटवारे में सिरदर्द बन सकती है। बसपा और कांग्रेस की संभावित नजदीकी अखिलेश के लिए किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।
राहुल गांधी के इस दांव ने बीजेपी को एक कठिन स्थिति में डाल दिया है। अगर केंद्र सरकार कांशीराम को भारत रत्न देती है, तो इसका श्रेय राहुल गांधी ले जाएंगे। यदि सरकार इसे ठुकरा देती है, तो कांग्रेस पूरे देश में दलित विरोधी होने का नैरेटिव सेट करेगी। दोनों ही स्थितियों में बीजेपी के लिए अपने दलित वोट बैंक को बचाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
आने वाले समय में यह मांग यूपी की राजनीति के समीकरणों को किस ओर ले जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा। क्या कांग्रेस अपने पुराने वोट बैंक को वापस पाने में सफल होगी, या यह केवल एक चुनावी दिखावा बनकर रह जाएगा?
भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 15, 2026
यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी जिसने करोड़ों बहुजनों को हक़, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान… pic.twitter.com/XF9MGjcj4J
बिहार राज्यसभा चुनाव: टूट के डर से होटल में कैद हुए महागठबंधन के विधायक, तेजस्वी की पैनी नजर
मध्य-पूर्व में तनाव का बड़ा असर: भारत-यूएई के बीच दर्जनों उड़ानें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
कुलदीप यादव की शादी में तिलक वर्मा का जलवा: ढोल पर बैठकर किया जबरदस्त डांस, देखें वीडियो
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: युद्ध के मुहाने पर दुनिया, ईरान के रिपोर्टर ने दिखाई सी-रिपोर्टिंग की दिलेरी
मरने के बाद विरोध नहीं, यह हमारी परंपरा: खामेनेई पर RSS का बड़ा बयान
पुरानी दिल्ली की बदलेगी तस्वीर: SRDC का होगा नामकरण, ऐतिहासिक टाउन हॉल बनेगा धरोहर
अमेरिका का ईरान पर महाहमला: खर्ग द्वीप के 90 सैन्य ठिकाने तबाह, ट्रंप बोले- इतिहास का सबसे शक्तिशाली प्रहार
पाकिस्तान को मिला अपना अभिषेक शर्मा ! बांग्लादेश के खिलाफ माज सदाकत की तूफानी पारी ने मचाया तहलका
IPL इतिहास के रन मशीन : एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
यूपी की जनता के नाम सीएम योगी का पत्र: नवरात्र पर बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प