लखनऊ: चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता के नाम एक भावुक और प्रेरणादायक पत्र लिखा है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने न केवल नव संवत्सर की शुभकामनाएं दी हैं, बल्कि प्रदेश की बेटियों को समान अवसर देने का आह्वान भी किया है।
उपद्रव से उत्सव प्रदेश तक का सफर मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा कि बीते कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने संकल्प से सिद्धि तक की गौरवमयी यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले का जो दौर था, उससे बाहर निकलकर आज यूपी उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन चुका है। इस बदलाव में नारी शक्ति का योगदान अतुलनीय रहा है।
नारी शक्ति वंदन का महापर्व सीएम ने कहा कि चैत्र नवरात्र केवल उपासना का पर्व नहीं, बल्कि नारी शक्ति के वंदन का महापर्व है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी समाज या प्रदेश तभी सशक्त हो सकता है, जब वहां की बेटियां समर्थ हों। उन्होंने जोर दिया कि मातृशक्ति को सम्मान मिलना चाहिए और बेटियों को उनके सपनों का आसमान मिलना चाहिए।
सकारात्मक बदलाव की मिसाल योगी आदित्यनाथ ने चंदौली की सोनी कुमारी का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे फूलों की खेती ने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने राज्य सरकार की मिशन शक्ति , रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना और महिला उद्यमी क्रेडिट कार्ड योजना का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश के करीब 20 हजार स्टार्ट-अप्स में से आधे का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं, जो सकारात्मक परिवर्तन का प्रमाण है।
समान अवसर का संकल्प विकसित उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को पाने के लिए सीएम ने प्रदेशवासियों से एक विशेष अपील की है। उन्होंने हर नागरिक से आग्रह किया कि वे घर-घर में बेटियों को बेटों के समान अवसर प्रदान करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यदि बेटियां आगे बढ़ेंगी, तो प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।
*मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों,
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 15, 2026
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से आरम्भ होने वाला आदिशक्ति की आराधना का पावन पर्व नवरात्र हम सभी के जीवन में भक्ति, शक्ति एवं नवचेतना का संचार करे, इसी मंगलकामना के साथ आप सभी को सनातन नव संवत्सर (विक्रम संवत 2083) की हृदय से शुभकामनाएं। pic.twitter.com/FBSziH6aFX
शहडोल में गैस का संकट और कालाबाजारी का वायरल वीडियो, प्रशासन के दावों की निकली हवा
सबको माफ करते जाओ : इच्छामृत्यु के लिए एम्स निकले हरीश राणा का अंतिम विदाई का वीडियो वायरल
यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द पर बवाल: सोशल मीडिया पर भड़के लोग, सरकार ने लिया संज्ञान
धोनी-पंत नहीं, इस दिग्गज को मानते हैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर; आरसीबी के स्टार खिलाड़ी का बड़ा बयान
कांशीराम की जयंती: कांग्रेस का बड़ा हमला, कहा- सत्तामशीन संविधान को कर रही कमजोर
कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया टीका, 8वीं का छात्र अब करने लगा कुत्तों जैसी हरकतें
मिथुन चक्रवर्ती का ICU बयान: क्या ममता बनर्जी को दी गई सीधी चुनौती?
नशे में धुत राजद नेता के भतीजे की हेकड़ी निकली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार: साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कीवी टीम को 91 रनों पर किया ढेर
‘बार-बार घड़ी देखने का डर खत्म’: अस्पताल में भर्ती हुए सोनम वांगचुक, पत्नी ने बयां किया दर्द