लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के जरिए यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि परिवार के डॉक्टर की सख्त सलाह के बाद सोनम को हेल्थ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वह अगले 36 घंटे तक डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में रहेंगे।
घड़ी देखने की मजबूरी से मिली राहत गीतांजलि ने अपनी पोस्ट में उस कठिन समय का जिक्र किया, जब सोनम वांगचुक जेल में बंद थे। उन्होंने लिखा, काफी समय बाद आज सोनम से बिना घड़ी की ओर डर-डर कर देखे खुलकर बात करने का मौका मिला। जेल में मिलने के दौरान सिर्फ 60 मिनट मिलते थे, इसलिए उस कम समय का पूरा इस्तेमाल करने के लिए बार-बार घड़ी देखनी पड़ती थी।
क्यों सुर्खियों में रहे हैं सोनम वांगचुक? सोनम वांगचुक लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसी सिलसिले में सितंबर 2025 में उन्हें लद्दाख प्रशासन ने हिरासत में ले लिया था। सरकार ने उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की थी।
प्रशासन के आरोप और विवाद प्रशासन का आरोप था कि वांगचुक के बयानों और भाषणों के कारण लेह में विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गए थे, जिसमें कई लोग घायल हुए थे और कुछ की जान भी गई थी। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने उन्हें हिरासत में लिया था। इसके अलावा, उनकी संस्था सेकमोल (SECMOL) का FCRA लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया था और विदेशी फंडिंग के नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच की गई थी।
फिलहाल, समर्थक और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति की गहन जांच के बाद ही स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
*Ladakh-based climate activist Sonam Wangchuk s wife, Gitanjali J Angmo tweets, After a long time had a free flowing chat with Sonam Wangchuk without glancing at the scary clock every now and then to make the most of the fleeting 60 minutes as in jail! Taking him for a health… pic.twitter.com/RW5eUUxixW
— ANI (@ANI) March 15, 2026
WWE में गहरा शोक: दिग्गज डेवी कोट्स के निधन से स्तब्ध पूरा रेसलिंग जगत
पुरानी दिल्ली की बदलेगी तस्वीर: SRDC का होगा नामकरण, ऐतिहासिक टाउन हॉल बनेगा धरोहर
राम मंदिर और हिंदुत्व: मणिशंकर अय्यर का पीएम मोदी पर तीखा हमला, पूछा- यह कैसी धर्मनिरपेक्षता?
चमड़ा उतारकर जूता बनाना भी जानते हैं : करणी सेना की धमकी पर चंद्रशेखर आजाद का कड़ा प्रहार
विधानसभा चुनाव 2026: आज शाम 4 बजे बजेगा सियासी बिगुल, 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का होगा ऐलान
सलमान आगा का अजीबोगरीब रन आउट: रावलपिंडी पुलिस ने भी लिया मजे, सीख भरी सलाह हुई वायरल
दिल्ली के अंधेरिया मोड़ पर तांडव: नेचर बाजार में लगी भीषण आग, 50 दुकानें राख
ट्रेन में ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’: सीट के लिए मां-बेटी ने मचाया बवाल, असली यात्रियों को ही उतरना पड़ा ट्रेन से
वाराणसी के सरकारी अस्पताल में जाम-मुर्गा पार्टी: पैथोलॉजी लैब में मयखाना, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
मिडिल ईस्ट में आसमानी राक्षस और ऑक्टोपस का पहरा, ईरान पर मंडराया दोहरी मार का खतरा