लखनऊ: नगीना से सांसद और आजाद समाज पार्टी (ASP) के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने करणी सेना द्वारा दी गई चेतावनी का तीखा जवाब दिया है। बाराबंकी दौरे से पहले मिली धमकी के जवाब में आजाद ने कहा कि वह ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
धमकी का आक्रामक जवाब करणी सेना के प्रदेश महामंत्री अभिनव सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया था कि चंद्रशेखर आजाद को बाराबंकी की जमीन पर कदम नहीं रखने दिया जाएगा। इस पर पलटवार करते हुए आजाद ने कहा, हम संघर्ष करने वाले लोग हैं। हम संविधान को मानने वाले हैं, लेकिन हमें डराने की कोशिश न करें। हम चमड़ा उतारना भी जानते हैं और उससे जूता बनाकर उसे सिर पर पटकना भी जानते हैं।
संविधान को ही मानते हैं अपना आधार चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि उन्हें केवल भारतीय संविधान और उसके मूल्यों का डर है। उन्होंने कहा कि उनके लिए संविधान सर्वोपरि है और वह किसी भी तरह की गीदड़भभकी से पीछे नहीं हटने वाले। उन्होंने कहा कि वह एक संवैधानिक व्यक्ति हैं, लेकिन अपनी गरिमा और हक की लड़ाई लड़ना बखूबी जानते हैं।
कांशीराम पर सियासी रोटियां सेंकने का आरोप कांशीराम जयंती के मौके पर लखनऊ पहुंचे आजाद ने अन्य राजनीतिक दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांशीराम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि पिछले 20 सालों में इन दलों को कांशीराम की याद क्यों नहीं आई?
भीम आर्मी के संघर्ष को दिया श्रेय सांसद ने कहा कि आज जो लोग कांशीराम जयंती मना रहे हैं, वह भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने लाठियां खाईं, जेलें काटीं और अत्याचारों के खिलाफ रैलियां कीं, जिसके कारण आज हर दल को कांशीराम को याद करना पड़ रहा है।
क्या है पूरा विवाद? बाराबंकी में करणी सेना के पदाधिकारी अभिनव सिंह ने चंद्रशेखर आजाद के आगमन का विरोध करते हुए कहा था कि अगर वे यहां आते हैं, तो संगठन के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस धमकी के बाद से ही दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है और राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
*Lucknow, Uttar Pradesh: On his rally in Barabanki, ASP Chief and MP Chandrashekhar Azad says, We are people who struggle - we are not afraid of threats... We are only afraid of the Constitution. We will not go against the Constitution... pic.twitter.com/qydJQkvzG5
— IANS (@ians_india) March 15, 2026
पहले मां-बाप का साया उठा, फिर पति ने छोड़ा साथ; उन्नाव में महिला का दर्दनाक अंत
यूपी की जनता के नाम सीएम योगी का पत्र: नवरात्र पर बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार: साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कीवी टीम को 91 रनों पर किया ढेर
देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ: बच्चों को डराकर जबरन निकलवाया जा रहा खून!
5 राज्यों में चुनाव का बिगुल: बंगाल के 58 लाख वोटर्स पर कांग्रेस का बड़ा सवाल
13 साल की अचेत अवस्था का अंत: एम्स में शुरू हुई हरीश राणा की निष्क्रिय इच्छामृत्यु प्रक्रिया
IPL 2026: चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, अब जल्द घोषित होगा टूर्नामेंट के दूसरे फेज का पूरा शेड्यूल
चुनाव का बिगुल: 5 राज्यों में आज शाम तय होगा सत्ता का सफर, आयोग करेगा तारीखों का ऐलान
असम विधानसभा चुनाव 2026: इस बार एक ही चरण में होगा मतदान, 4 मई को तय होगी नई सरकार
शादी के 10 साल बाद गूंजेंगी घर में किलकारियां: वर्ल्ड कप विजेता कप्तान के घर आने वाला है नन्हा मेहमान