नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पुरानी दिल्ली के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में हुई शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम (SRDC) की 38वीं बोर्ड बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।
SRDC का बदलेगा नाम मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि SRDC का नाम जल्द ही बदल दिया जाएगा। बैठक में इसके लिए तीन नए नामों के प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें से एक नाम को फाइनल किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य निगम को अधिक प्रभावी बनाना और शाहजहानाबाद के समग्र विकास में गति लाना है।
टाउन हॉल का होगा संरक्षण बैठक का एक मुख्य फोकस ऐतिहासिक टाउन हॉल रहा। सरकार इसे एक संरक्षित धरोहर स्मारक के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, चांदनी चौक पुनर्विकास परियोजना (दिगंबर लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक) की प्रगति और लागत की भी गहन समीक्षा की गई।
पिछली सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछली सरकार के दौरान SRDC के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में जिस परियोजना की लागत 65 करोड़ रुपये तय की गई थी, वह बढ़कर 148 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि फाइलों के अवलोकन से यह साफ है कि विकास के नाम पर भ्रष्टाचार हुआ और प्रक्रियागत नियमों की अनदेखी की गई। उन्होंने संबंधित विभाग को इन अनियमितताओं की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
जवाबदेही होगी तय जांच में तत्कालीन बोर्ड अध्यक्ष और कई अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। मुख्यमंत्री ने कड़े लहजे में कहा है कि पुरानी दिल्ली के विकास के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संस्था का व्यापक पुनर्गठन किया जाएगा ताकि यह भविष्य में पारदर्शिता के साथ काम कर सके।
*दिल्ली सचिवालय में शाहजहानाबाद रीडेवलपमेंट कॉरपोरेशन (SRDC) की 38वीं बोर्ड बैठक की अध्यक्षता की।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) March 13, 2026
संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि पिछली सरकार के समय SRDC में हुई अनियमितताओं की जांच करे। वर्ष 2018 में जिस परियोजना की लागत लगभग ₹65 करोड़ बताई गई थी, वह बढ़कर लगभग ₹148 करोड़… pic.twitter.com/fOBebUOS2f
# मैं जिंदा हूं और डरा नहीं : नेतन्याहू ने कॉफी पीते हुए ईरान को दिया करारा जवाब
22 मार्च को दिल्ली में नेशनल लोक अदालत: ट्रैफिक चालान से राहत पाने का सुनहरा मौका
सचिन तेंदुलकर का वो अजेय रिकॉर्ड, जिसे 18 साल बाद भी नहीं तोड़ पाया कोई भारतीय
यूपी की जनता के नाम सीएम योगी का पत्र: नवरात्र पर बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की सत्ता को चुनौती या फिर तीसरी बार वापसी? ओपिनियन पोल ने बिगाड़ा सियासी समीकरण
मध्य-पूर्व में तनाव का बड़ा असर: भारत-यूएई के बीच दर्जनों उड़ानें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
वाराणसी के सरकारी अस्पताल में जाम-मुर्गा पार्टी: पैथोलॉजी लैब में मयखाना, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
अखिलेश यादव की देशभक्ति पर केशव मौर्य का बड़ा सवाल, गैस किल्लत पर मचा सियासी बवाल
वाकई किल्लत या सिर्फ पैनिक बुकिंग! ईरान-इजरायल जंग के बीच LPG की मांग में 60% का बड़ा उछाल
मृत्यु के बाद विरोध नहीं, यह भारत की परंपरा : खामेनेई के निधन पर बोले RSS के दत्तात्रेय होसबले