अखिलेश यादव का सरकार पर हमला समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को ऊर्जा संकट के लिए जिम्मेदार ठहराया है। मुंबई में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल रही है। अखिलेश के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय संघर्षों के बीच भारत को वैश्विक स्तर पर शांति के लिए अधिक प्रभावी रुख अपनाना चाहिए था, जिससे एलपीजी आपूर्ति प्रभावित न हो।
केशव प्रसाद मौर्य का पलटवार उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव के दावों को सिरे से खारिज करते हुए उन पर तीखा हमला बोला है। मौर्य ने कहा, मैं अखिलेश यादव को देशद्रोही तो नहीं कह सकता, लेकिन उनकी देशभक्ति पर शक जरूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संवेदनशील समय में जब देश ऊर्जा संकट का सामना कर रहा है, विपक्ष केवल माहौल खराब करने और अफवाहें फैलाने का काम कर रहा है।
आंकड़ों के साथ दी सफाई गैस संकट पर स्थिति स्पष्ट करते हुए केशव मौर्य ने बताया कि वैश्विक तनाव के चलते मांग बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पहले रोजाना 50-55 लाख गैस सिलेंडर की बुकिंग होती थी, जो अब बढ़कर 88 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे जनता के बीच घबराहट फैला रहे हैं, जिसे जनता आने वाले समय में खुद ठीक कर देगी।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार तय: मौर्य राजनीतिक बयानबाजी के दौरान केशव मौर्य ने पश्चिम बंगाल का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि वहां टीएमसी की विदाई तय है और बीजेपी की सरकार बनना निश्चित है। मौर्य ने कहा कि बीजेपी के पक्ष में बन रहे माहौल से टीएमसी बौखला गई है और तुष्टीकरण की राजनीति पर उतर आई है, लेकिन जनता उन्हें इसका करारा जवाब देगी।
क्यों गहराया ऊर्जा संकट? दरअसल, मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर दबाव बढ़ गया है। ईरान द्वारा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद किए जाने के बाद से वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है। ज्ञात हो कि दुनिया का करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा व्यापार इसी रास्ते से होता है और भारत अपनी तेल और गैस की लगभग 50 फीसदी जरूरतों के लिए इसी मार्ग पर निर्भर है।
#WATCH | Prayagraj: On SP chief Akhilesh Yadav s statement, Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya says, I can t call Akhilesh Yadav a traitor to the country, but there are doubts about his patriotism. At a time when the country and the world are facing an… pic.twitter.com/pNSvmHF5cS
— ANI (@ANI) March 15, 2026
देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ: बच्चों को डराकर जबरन निकलवाया जा रहा खून!
5वीं बार क्वीन बनीं स्मृति मंधाना: BCCI नमन अवॉर्ड्स में छाया भारतीय महिला क्रिकेटर्स का जलवा
शहडोल में गैस का संकट और कालाबाजारी का वायरल वीडियो, प्रशासन के दावों की निकली हवा
मेट्रो में रील का जुनून: स्टंटबाजी से परेशान महिला को छोड़नी पड़ी सीट
यूपी की जनता के नाम सीएम योगी का पत्र: नवरात्र पर बेटियों को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प
विधानसभा चुनाव 2026: आज शाम 4 बजे बजेगा सियासी बिगुल, 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का होगा ऐलान
मकाऊ में साया बनकर पीछे पड़ा रोबोट, बुजुर्ग महिला डरी तो पुलिस ने कर ली गिरफ्तारी
सिक्किम में कुदरत का कहर: आंधी-तूफान और ओलावृष्टि से मची तबाही, तीन घायल
सबको माफ करके सो जाओ : 13 साल के दर्द से मुक्त हुए हरीश राणा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
सबको माफ करते हुए जाओ : 13 साल तक बिस्तर पर रहे हरीश राणा की भावुक विदाई