देश के पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सस्पेंस खत्म होने वाला है। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज, 15 मार्च 2026 को शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर रहा है। इसमें पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में चुनाव के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
मुख्य चुनाव आयुक्त करेंगे घोषणा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग की टीम ने हाल ही में इन सभी पांचों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा पूरा किया है। तैयारियों की समीक्षा के बाद अब चुनाव आयोग तारीखों के ऐलान के लिए पूरी तरह तैयार है।
इन राज्यों में खत्म हो रहा है कार्यकाल पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई, केरल का 23 मई और पुदुचेरी का कार्यकाल 15 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए आयोग समयबद्ध तरीके से चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कराने की तैयारी में है।
पश्चिम बंगाल में चरणों पर टिकीं निगाहें सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस बार 4 से 8 चरणों में मतदान हो सकता है। पिछली बार बंगाल में 8 चरणों में चुनाव हुए थे, लेकिन इस बार संख्या कम करने पर विचार किया जा सकता है। वहीं, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी में एक चरण में मतदान कराए जाने की संभावना है, जबकि असम में 1 से 2 चरणों में चुनाव हो सकते हैं।
आदर्श आचार संहिता होगी लागू तारीखों की घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) तुरंत प्रभाव से लागू हो जाएगी। इसके बाद राज्य सरकारें कोई भी नई नीतिगत घोषणा नहीं कर सकेंगी। चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इस बार स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना उसकी प्राथमिकता है, जिसमें धनबल और बूथ कैप्चरिंग जैसी चुनौतियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।
आज शाम की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद यह साफ हो जाएगा कि किस राज्य की जनता किस दिन अपने वोट का अधिकार प्रयोग करेगी।
भारत निर्वाचन आयोग आज शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा; जिसमें चुनाव वाले राज्यों में चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा किए जाने की संभावना है। https://t.co/pteOcTNb4e pic.twitter.com/FUgOVPVohL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2026
सबको माफ करना और खुद माफी मांगना : 13 साल के कोमा के बाद हरीश की भावुक विदाई
गोलमाल 5: रोहित शेट्टी की धमाके में अक्षय कुमार की एंट्री, फिल्म में छिपे हैं ये तीन बड़े सरप्राइज
मिडिल ईस्ट में महाविनाश की आहट: अमेरिका ने ईरान पर तैनात किया डूम्सडे बॉम्बर B-52
कुत्ते के काटने के बाद नहीं लगवाया टीका, 8वीं का छात्र अब करने लगा कुत्तों जैसी हरकतें
मिडिल ईस्ट में तनाव: CBSE ने 12वीं की परीक्षाएं की रद्द, लाखों छात्रों को मिली राहत
सबको माफ करते हुए जाओ : 13 साल तक बिस्तर पर रहे हरीश राणा की भावुक विदाई
एफआईएच हॉकी क्वालिफायर फाइनल: इंग्लैंड के सामने फीकी पड़ी भारतीय उम्मीदें, हाथ से फिसला गोल्ड मेडल
ईरान के शाहेद की कॉपी कर अमेरिका ने बनाया लुकास , क्या सुपरपावर ने अपना लिया चीन वाला धंधा ?
मिडिल ईस्ट में CBSE 12वीं की परीक्षाएं रद्द, तनावपूर्ण हालातों के बीच बोर्ड का बड़ा फैसला
व्हीलचेयर की कमी भी नहीं रोक सकी हौसले, बिहार की इस बेटी की कहानी जीत रही है सबका दिल