उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा में पूछे गए एक सवाल ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। परीक्षा के दौरान पंडित शब्द को एक विवादास्पद विकल्प के रूप में पेश करने पर सोशल मीडिया से लेकर सत्ता के गलियारों तक खलबली मच गई है।
परीक्षा में हिंदी के सेक्शन में प्रश्न पूछा गया था— अवसर के अनुसार बदल जाने वाला कौन है? इसके चार विकल्प दिए गए थे: 1. पंडित, 2. अवसरवादी, 3. निष्कपट, और 4. सदाचारी। प्रश्न पत्र तैयार करने वालों ने पंडित शब्द को अवसरवादी के अर्थ में इस्तेमाल किया, जो विवाद का मुख्य केंद्र बन गया है।
इस सवाल के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। नेटिजन्स इसे समाज का अपमान और विद्वत् परंपरा पर हमला बता रहे हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा, कल को पूछेंगे कि सबसे बड़ा खतरा कौन है? विकल्प में आतंकवादी और पंडित देंगे। क्या पेपर बनाने वाले की दिमागी हालत खराब है?
अन्य लोगों ने इसे ब्राह्मण समाज को बदनाम करने की सोची-समझी साजिश करार दिया है। लोगों का कहना है कि पंडित शब्द ज्ञान और सम्मान का प्रतीक है, न कि अवसरवाद का। इसे परीक्षा के विकल्प में डालकर लाखों युवाओं के बीच गलत संदेश भेजा गया है।
विवाद बढ़ता देख योगी सरकार हरकत में आई है। इस मामले पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी कड़ी नाराजगी जाहिर की है। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
सीएम ने भर्ती बोर्ड के अध्यक्षों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी परीक्षा या दस्तावेजों में किसी भी जाति, पंथ, संप्रदाय या वर्ग की मर्यादा और आस्था के खिलाफ कोई भी अमर्यादित टिप्पणी न की जाए।
विवाद के बाद अब लोग प्रश्न पत्र तैयार करने वाली एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यह केवल एक भाषाई भूल नहीं, बल्कि सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश है। अब देखना होगा कि सरकार की ओर से इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई की जाती है।
दारोगा भर्ती का पेपर आया और तीसरा सवाल देखकर हँसी भी आई, गुस्सा भी आया ऑप्शन में सीधे पंडित को अपराधी बना दिया? कल को पूछेंगे – सबसे बड़ा खतरा कौन?
— Durgesh Shukla (@mydurgeshshukla) March 14, 2026
A) आतंकवादी
B) पंडित
C) दोनों भाई ये ब्राह्मण समाज को जानबूझकर बदनाम करने की साजिश है या फिर पेपर बनाने वाले की दिमागी हालत खराब… pic.twitter.com/xXXJtbGRIF
न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप आगाज: अमेलिया केर की आंधी में उड़ा साउथ अफ्रीका
शहडोल में गैस का संकट और कालाबाजारी का वायरल वीडियो, प्रशासन के दावों की निकली हवा
मौत से पहले बंकर में क्यों नहीं गए खामेनेई? प्रतिनिधि ने खोला राज
12 करोड़ की फरारी के साथ हार्दिक का स्वैग: गर्लफ्रेंड माहिका संग लॉन्ग ड्राइव का वीडियो वायरल
RCB के स्टार गेंदबाज यश दयाल ने गुपचुप रचाई शादी, विवादों के बीच कौन हैं उनकी पत्नी श्वेता पुंडीर?
असम 2026: AAP ने फूंका चुनावी बिगुल, 14 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव का बिगुल: जानें वोटिंग और नतीजों की पूरी तारीखें
IPL के कैचिंग किंग : एक्टिव खिलाड़ियों में टॉप-5 का दबदबा, मुंबई इंडियंस के 3 धुरंधर शामिल
2027 वर्ल्ड कप: अश्विन ने शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से किया बाहर, रोहित-कोहली होंगे ओपनर!
एम्स में हरीश राणा की अंतिम विदाई: लाइफ सपोर्ट हटाकर शुरू हुई सम्मानजनक मृत्यु की प्रक्रिया