असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है। दिल्ली और पंजाब के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) ने पूर्वोत्तर के इस राज्य में अपनी ताकत झोंकने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने चुनाव से पहले अपनी पहली सूची जारी कर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
पहली सूची में 14 दिग्गजों को टिकट असम राज्य प्रभारी राजेश शर्मा के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। आप ने शहरी और ग्रामीण दोनों तरह की सीटों को साधने की कोशिश की है। पार्टी ने सेंट्रल गुवाहाटी से अनुरूपा डेकाराजा को उम्मीदवार बनाकर शहरी वोट बैंक पर नजरें टिकाई हैं।
उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट आम आदमी पार्टी द्वारा जारी सूची में निम्नलिखित उम्मीदवार शामिल हैं:
क्या है आप का मास्टर प्लान? असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं और मौजूदा सरकार का कार्यकाल 20 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। आप का इतनी जल्दी उम्मीदवारों की घोषणा करना यह दर्शाता है कि पार्टी भाजपा और कांग्रेस जैसे दिग्गजों को तैयारी का पूरा मौका नहीं देना चाहती।
दिल्ली-पंजाब मॉडल पर दांव आम आदमी पार्टी असम में भी अपने दिल्ली और पंजाब मॉडल यानी शिक्षा, स्वास्थ्य और मुफ्त बिजली के मुद्दों को आधार बनाकर मैदान में उतरेगी। माना जा रहा है कि इन 14 सीटों पर जल्द ही सघन जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा, जबकि पार्टी आने वाले हफ्तों में दूसरी सूची भी जारी कर सकती है।
The Aam Aadmi Party hereby announces the first list of candidates for the Assembly Elections 2026 in the state of Assam. pic.twitter.com/uNG1jSqBbo
— AAP (@AamAadmiParty) March 15, 2026
इनकम टैक्स का ईमेल मिला है? कहीं आप भी तो नहीं हो गए तकनीकी गलती के शिकार!
मणिशंकर अय्यर का पीएम मोदी पर तीखा हमला: राम मंदिर उद्घाटन से छद्म-हिंदुत्व को बढ़ावा
हाईवे पर इफ्तार: सबा इब्राहिम की लापरवाही देख भड़के लोग, खतरे में डाली जान
रोहित शर्मा नहीं, ये है टी-20 का असली किंग : विराट कोहली के बयान से मची खलबली
असम चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 उम्मीदवारों के नामों पर लगी मुहर
चुनावी बिगुल: आज शाम 4 बजे होगा 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट: सुबह की बारिश से मिली तपती गर्मी से राहत, जानें 10 राज्यों का हाल
चुनाव 2026: पांच राज्यों के रण में किसकी होगी जीत? जानें क्यों महत्वपूर्ण है यह मुकाबला
दबदबे का नया युग शुरू : भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम दौर पर बोले रोहित शर्मा
बहुजन राजनीति पर कांग्रेस की नज़र: राहुल गांधी ने कांशीराम के लिए भारत रत्न मांगकर मायावती की बढ़ाई टेंशन