हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के पोचारम आईटी कॉरिडोर इलाके में एक गौ रक्षक पर हमले की खबर है। बुधवार शाम लगभग 5:30 से 6 बजे के बीच 28 वर्षीय सोनू सिंह उर्फ प्रशांत को गोली मार दी गई।
पुलिस के अनुसार, प्रशांत को किसी ने गायों की तस्करी की जानकारी देने के बहाने बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा, तो उनमें से एक व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि प्रशांत को उस समय गोली मारी गई जब वह गायों की ढुलाई रोकने की कोशिश कर रहा था।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में प्रशांत की मां ने कहा, मेरा बेटा जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है। मैं गौ सेवा के लिए 10 बेटे और कुर्बान कर दूंगी। मैं वाल्मीकि समुदाय की बहू हूं। मेरे बेटे ने मुझे फोन करके बताया कि उसे गोली लग गई है और वो अस्पताल जा रहा है। वह पिछले 5-6 साल से यही काम कर रहा था। मैं सरकार से मांग करती हूं कि जिसने उसे गोली मारी है उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
भाजपा के कई बड़े नेता, जैसे केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, सांसद एतला राजेंदर और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव अस्पताल पहुंचे। राव ने इस घटना को शर्मनाक बताया और सरकार से सख्त कदम उठाने की मांग की।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गोली चलाने वाला व्यक्ति ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पार्टी का कार्यकर्ता था। गोली प्रशांत के लिवर में लगी है और डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि घायल व्यक्ति को तीन-चार लोग झूठे बहाने से अपने पास बुलाते हैं। वे उसे गायों की ढुलाई से जुड़ी जानकारी देने का वादा करते हैं। लेकिन जैसे ही वह वहां पहुंचा, उनमें से एक ने उस पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: A cow vigilante, Prashant alias Sonu, was shot in Hyderabad. He is admitted to a hospital.
— ANI (@ANI) October 22, 2025
His mother says, ...My son is battling for his life. I will sacrifice 10 more sons for the cow vigilante. I am the daughter-in-law of the Valmiki community.… pic.twitter.com/hEmk7t7b9E
IMD अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतरा, उत्तर भारत में ठंड का आगाज!
ताज होटल में पद्मासन विवाद: श्रद्धा शर्मा के बैठने के तरीके पर सोशल मीडिया में घमासान!
पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में भारी गिरावट: पिछले साल से ज़बरदस्त अंतर!
गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी?
4 चोर, 4 मिनट... पेरिस के लूव्र संग्रहालय में धूम 2 स्टाइल में चोरी, AI वीडियो वायरल
दिवाली पर सोन पापड़ी मिलने पर भड़के कर्मचारी, फैक्ट्री गेट पर लगा दी ढेरी!
दिल्ली में छठ पूजा की धूम! यमुना किनारे बनेंगे 17 मॉडल घाट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भरमार
10 और बेटे भी कुर्बान... : गौ रक्षक पर हमले से घायल बेटे की मां की सख्त कार्रवाई की मांग
पाकिस्तान और चीन की उड़ी नींदें: भारत का खतरनाक शॉपिंग प्लान!
RJD-कांग्रेस में बनी बात! सीट बंटवारे पर सहमति, जल्द होगी घोषणा!