देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। मानसून का असर कम होने के साथ ही कई राज्यों में रात के समय हल्की ठंड महसूस होने लगी है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दक्षिण भारत में अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। दक्षिण-पूर्व अरब सागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाव क्षेत्र बने हैं।
इनके कारण केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में 23 और 24 अक्टूबर को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप और तटीय इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। समुद्र में ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई है, जिसके चलते मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।
उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश और यनम में आज भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।
उत्तर भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है। हिमाचल के शिमला, मनाली, केलांग, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों में बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान तेजी से गिरा है। लाहौल-स्पीति के ताबो में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।
उत्तराखंड में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।
दिल्ली में इन दिनों मौसम बदलने के साथ प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। ग्रैप-2 चरण लागू किया गया है। आज सुबह दिल्ली धुंध और प्रदूषण की परत में ढकी रही। आज का न्यूनतम तापमान 21.8°C और अधिकतम तापमान 33°C रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 25 अक्टूबर तक आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। अगले दो दिनों तक मौसम स्थिर रहेगा और तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
मध्य प्रदेश में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के सिस्टम के प्रभाव से कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सतना, खजुराहो और कान्हा नेशनल पार्क में मेघ गर्जन और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अक्टूबर के अंत तक राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10°C तक पहुंच सकता है, जिससे सर्दी महसूस होने लगेगी।
उत्तर प्रदेश में इन दिनों दिन में उमस और रात में हल्की ठंड का दौर चल रहा है। अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ेगी। नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, आगरा और वाराणसी जैसे शहरों में वायु गुणवत्ता बहुत खराब हो चुकी है। बिहार में भी मौसम सामान्य है। दिन में धूप और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। फिलहाल पटना में अधिकतम तापमान 34-35°C और न्यूनतम 23-25°C के बीच है। छठ पर्व के बाद ठंड बढ़ने की संभावना है।
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल रहा है। जयपुर, श्रीगंगानगर, अलवर, जैसलमेर और फलोदी में आसमान साफ रहेगा। दिन में हल्की गर्मी रहेगी, लेकिन सुबह के समय कोहरा और ठंड महसूस होगी। कई जिलों में तापमान 15°C से नीचे चला गया है।
गुजरात, दमन और दादरा नगर हवेली में 25 अक्टूबर तक हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। डांग, तापी, नवसारी और वलसाड जिलों में रुक-रुक कर बारिश की संभावना है। 26 अक्टूबर के बाद आसमान साफ रहने का अनुमान है।
*दैनिक मौसम परिचर्चा (22.10.2025)
— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 22, 2025
उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश और यनम में आज भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।
YouTube : https://t.co/Z17CX6x5Q4
Facebook : https://t.co/ui8xO4eA2v#imd #WeatherUpdate #mausam #Rainfall… pic.twitter.com/Qo1b3okNXb
बच्चों की खुशी के लिए मुस्लिम परिवार ने सड़क पर मनाई दिवाली, इंटरनेट पर छाया वीडियो
बिहारियों की बेरहमी से पिटाई! क्या कांग्रेस को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत?
छोटे कपड़ों पर ज़हर उगलते ज़ाकिर नाइक, यौन उत्पीड़न के लिए महिलाओं को ठहराया ज़िम्मेदार
प्रशांत किशोर के चुनाव न लड़ने पर चिराग ने उठाए सवाल, महागठबंधन पर भी कसा तंज
चीन ने उड़ाया अदृश्य विमान, अमेरिका में मचा हड़कंप!
4 चोर, 4 मिनट... पेरिस के लूव्र संग्रहालय में धूम 2 स्टाइल में चोरी, AI वीडियो वायरल
नवादा: गोदाम से गायब हुआ 16 लाख का अनाज, टायर के निशान ढूंढ रही पुलिस!
मां-बाप या जल्लाद? दंपति ने नवजात को खुले मैदान में छोड़ा, पुलिस ने बचाई जान
ताज होटल में पालथी मारकर बैठी महिला से नाराज़ हुआ मैनेजर, वीडियो वायरल
युगांडा में भीषण सड़क हादसा, 63 की दर्दनाक मौत