पेरिस के लूव्र संग्रहालय में रविवार को एक बड़ी चोरी हुई, जिसमें चोरों ने कीमती गहने चुरा लिए। घटना के बाद संग्रहालय को बंद कर दिया गया था, जिसे अब फिर से खोल दिया गया है।
चोरों ने महज सात मिनट में 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा के शाही आभूषण चुराकर फरार हो गए। अधिकारियों के अनुसार, गिरोह ने लूव्र म्यूजियम के अंदर चार मिनट से भी कम समय बिताया।
चोरों ने सीन नदी की ओर मुख किए हुए एक मालवाहक लिफ्ट का इस्तेमाल करके एक खिड़की को जबरन खोला, दो बक्से तोड़े और संग्रहालय के सबसे अनमोल खजाने चुरा लिए।
अलार्म बजने पर लूव्र के एजेंट गैलरी में पहुंचे, लेकिन तब तक चोर वहां से भाग चुके थे। चोर स्कूटरों पर सवार होकर भाग गए।
पेरिस पुलिस मुख्यालय से 800 मीटर की दूरी पर चोरी हुई। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने दो व्यक्तियों को होइस्ट पर चढ़ते, खिड़की तोड़ते और अंदर घुसते देखा... इसमें 30 सेकंड का समय लगा। उसने चार लोगों को स्कूटर पर जाते देखा और पुलिस को फोन किया।
जांच एजेंसियां चोरों की तलाश कर रही हैं, सोशल मीडिया पर एक एआई-जनरेटेड वीडियो सामने आया है, जिसमें डकैती का एक फिल्म जैसा चित्रण दिखाया गया है। सोशल मीडिया यूजर इस घटना और बॉलीवुड फिल्म धूम 2 के बीच समानताएं बता रहे हैं।
एक एक्स यूजर ने लिखा कि लूव्र म्यूजियम में चोरी हुई है, लेकिन वहां मौजूद सारी सामग्री फिल्म धूम 2 की है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह दिलचस्प है कि लूव्र संग्रहालय में डकैती के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद, न तो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और न ही लूटे गए आभूषण बरामद किए गए हैं। इससे यह साबित होता है कि फिल्में काल्पनिक नहीं होतीं। धूम 4 के लिए अच्छी कहानी।
I asked AI to turn the Louvre Heist into a movie trailer 🎥💎 pic.twitter.com/JbhXfGDSqj
— FRAIM (@Fraim_Labs) October 22, 2025
किसका स्वास्थ्य बेहतर: सीएम का या एसी कमरों में रहने वालों का? चिराग पासवान ने तेजस्वी पर साधा निशाना
पेशाब चाटो नहीं तो...! काकोरी में दलित बुजुर्ग से हैवानियत, भड़का आक्रोश
जापान की मेलोनी : सनाए तकाइची का सख्त रुख, प्रवासियों की लिस्ट बनाने का आदेश
नीतीश कुमार ने महिला प्रत्याशी को मंच पर पहना दी माला, मचा बवाल!
बाल-बाल बचीं राष्ट्रपति मुर्मु! हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, सुरक्षा में चूक
सर्दियों में मूंगफली की खेती से लाखों कमाएं: उन्नत किस्म के बीजों का पता यहां
किंग कोबरा से छेड़छाड़ पड़ी भारी, पैर से लिपट गया ज़हरीला सांप!
क्या गौतम गंभीर यशस्वी जायसवाल को देंगे मौका? लेग-स्पिन गेंदबाजी से मचा रहे धमाल!
लोको पायलट की पत्नी का टीटीई से झगड़ा: सिर फोड़ देंगे , बिना टिकट AC कोच में बैठने पर बवाल
तेजस्वी किनारे, लालू केंद्र में: गठबंधन में सुलह की अंदरूनी कहानी