दिल्ली में इस बार छठ महापर्व पहले से कहीं ज्यादा भव्य और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाएगा। सरकार ने यमुना नदी पर छठ पूजा के आयोजन से जुड़ा प्रतिबंध हटा लिया है। राजधानी में साफ-सुथरे, सुरक्षित और आधुनिक छठ घाट तैयार किए जा रहे हैं।
सरकार यमुना नदी के किनारे 17 मॉडल छठ घाट बना रही है। इन घाटों पर छठ व्रतियों के लिए हर सुविधा उपलब्ध होगी। टेंट, बिजली, शौचालय, पेयजल और सफाई की पूरी व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा दिल्ली के सभी जिलों और उपजिलों में कम से कम एक मॉडल छठ घाट तैयार किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।
पिछली सरकारों ने यमुना पर छठ पूजा करने पर रोक लगा दी थी, लेकिन हमारी सरकार ने इस परंपरा को सम्मान देते हुए यह प्रतिबंध हटा लिया है। इस बार सरकार खुद आयोजन की जिम्मेदारी संभाल रही है और पूरे दिल्ली में छठ को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।
इस बार छठ पूजा स्थलों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। पिछले साल दिल्ली में 929 जगहों पर छठ मनाया गया था, लेकिन इस बार अब तक 1,000 से ज्यादा समितियों से आवेदन आ चुके हैं।
सरकार 200 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। इन कार्यक्रमों में भोजपुरी और मैथिली भाषाओं में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी ताकि पर्व का धार्मिक और सांस्कृतिक माहौल और भी भव्य बने। यह पहली बार है जब सरकार इतनी बड़ी संख्या में छठ से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।
छठ पर्व के दौरान श्रद्धालु स्वच्छ जल में अर्घ्य अर्पित कर सकें, इसके लिए विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया गया है। सांसद, विधायक और पार्षद स्वयं अपने-अपने इलाकों के घाटों का दौरा करेंगे और सफाई कार्य की निगरानी करेंगे।
साल 2021 में यमुना पर छठ मनाने वालों पर आईपीसी की धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन अब उनकी सरकार उन सभी मामलों को वापस लेगी। पिछली सरकारों द्वारा यमुना घाट पर छठ मनाने वालों के खिलाफ जो भी एफआईआर या केस दर्ज किए गए थे, उन्हें हमारी सरकार वापस लेगी।
आज दिल्ली सचिवालय में सरकार द्वारा छठ महापर्व की तैयारियों पर मीडिया से संवाद किया।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) October 22, 2025
इस वर्ष हमारी सरकार ने 17 मॉडल छठ घाटों के निर्माण का निर्णय लिया है। हर घाट पर टेंट, बिजली, जल, सुरक्षा और स्वच्छता की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
पूरी दिल्ली में इस बार छठ केवल एक… pic.twitter.com/XxdV4jaLXz
मैं छपरा का बेटा हूं : खेसारी लाल यादव का पत्नी संग रोड शो, छपरा में चुनावी सरगर्मी
नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी मानद उपाधि
औवेसी की पहल: रूस में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद तेज़
ट्रम्प का धमाका: चीन पर लगेगा 155% टैरिफ!
यमराज को मात: चलती ट्रेन के सामने से चाचा का हैरतअंगेज पटरी पार, वीडियो वायरल!
डबलिन में प्रवासी द्वारा बच्ची पर हमले के बाद हिंसक विरोध प्रदर्शन
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे: अगरकर पहुंचे एडिलेड, रोहित-विराट की बल्लेबाजी पर नजर
भारत की गोद में तालिबान कहने पर काबुल भड़का, दिल्ली से रिश्ते और मजबूत करेगा
ताज होटल में पद्मासन विवाद: श्रद्धा शर्मा के बैठने के तरीके पर सोशल मीडिया में घमासान!
दिल्ली: धनतेरस पर शातिर महिला चोरों का कारनामा, असली जेवरों को नकली से बदला!