दिल्ली: धनतेरस पर शातिर महिला चोरों का कारनामा, असली जेवरों को नकली से बदला!
News Image

दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में धनतेरस के दिन खरीदारी के बहाने महिला चोरों ने गहनों की हेरफेर की।

आरोपी महिलाओं ने शोरूम में खरीदारी के दौरान एक असली अंगूठी उठाई और उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी।

यह करतूत दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, और फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

ज्वेलरी शोरूम की ओर से चोरी की शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिख रही महिलाओं की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

वायरल सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि धनतेरस वाले दिन खरीदारी के लिए दुकान पर पहुंची महिलाएं अंगूठी देखने के बहाने अपने सामने अंगूठी का पूरा बॉक्स रखवाती हैं।

जब शोरूम कर्मचारी दूसरी ओर देखता है, तो उनमें से एक अंगूठी निकालकर उसकी जगह नकली अंगूठी रख देती हैं।

खरीदारी की भीड़ के चलते यह करतूत कर्मचारियों की नजर में आने से बच गई, लेकिन पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

गहनों की जांच के दौरान नकली अंगूठी मिलने पर सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। आरोपी महिलाएं अंगूठी चुराकर उसे नकली अंगूठी से बदलती हुई दिखाई दीं।

शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश कर रही है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शरीर में हड्डियां हैं या रबर? युवक ने कंधों पर पैर रखकर हाथों से चला!

Story 1

पेशाब चाटो नहीं तो...! काकोरी में दलित बुजुर्ग से हैवानियत, भड़का आक्रोश

Story 1

एडवेंचर के नाम पर पागलपन! 9 महीने के बच्चे को लेकर पोलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़े माता-पिता

Story 1

मैनपुरी में भीषण आग: गोदाम खाक, दमकल की गाड़ियां मौके पर!

Story 1

जहरीली हवा में घुट रहा दिल्ली, मंत्रियों के लिए लाखों के एयर प्यूरीफायर

Story 1

दिवाली के बाद दिल्ली की हवा जहरीली, मॉर्निंग वॉक से बचने की सलाह

Story 1

मैनपुरी में रॉकेट से लगी दोना-पत्तल गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

Story 1

OMG! ऐतिहासिक अभियान LIVE: भारत में पहली बार हेलीकॉप्टर से काले हिरणों का स्थानांतरण!

Story 1

उदयपुर अस्पताल में नवजातों की अदला-बदली! डीएनए जांच की मांग पर पहुंचा मामला पुलिस तक

Story 1

दिवाली पर सोन पापड़ी मिलने पर भड़के कर्मचारी, फैक्ट्री गेट पर लगा दी ढेरी!