दिवाली पर सोन पापड़ी मिलने पर भड़के कर्मचारी, फैक्ट्री गेट पर लगा दी ढेरी!
News Image

दिवाली के मौके पर बोनस का इंतजार कर्मचारी पूरे साल करते हैं। हाल ही में एक कंपनी के कर्मचारियों को मन माफिक बोनस नहीं मिला, तो उन्होंने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कंपनी की ओर से दिवाली पर सोन पापड़ी मिलने पर कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने विरोध जताने के लिए सोन पापड़ी के सारे डिब्बे फैक्ट्री के गेट पर फेंक डाले।

कथित तौर पर यह वीडियो हरियाणा के सोनीपत की एक फैक्ट्री का है। वायरल क्लिप में कई कर्मचारियों को फैक्ट्री के गेट के बाहर सोन पापड़ी के डिब्बे फेंकते हुए देखा जा सकता है।

एक स्थानीय समाचार चैनल पर प्रसारित की जा रही रिपोर्ट में एंकर ने बताया कि वर्कर्स को दिवाली पर बोनस देने का वादा किया गया था। दिवाली से कुछ दिन पहले, उन्हें नकद बोनस या गिफ्ट वाउचर की जगह सोन पापड़ी के डिब्बे थमा दिए गए, जिससे कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा।

वायरल वीडियो को सोशल मीडिया पर छह लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं।

कुछ लोगों ने कर्मचारियों के प्रति सहानुभूति जताई है, तो कुछ लोग खाने की बर्बादी और अपमान के लिए उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, एक ही दिन होता है जब कर्मचारी उपहार का इंतजार करते हैं। ऐसी चिंदीचोरी नहीं करनी चाहिए।

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, शर्म आनी चाहिए ऐसे मालिकों को क्योंकि वर्कर पूरे साल मेहनत करके काम करके देता है और दिवाली पर उम्मीद करता है एक अच्छी सी गिफ्ट जरूर देगा।

कुछ लोग तो बोनस देने के लिए कानून बनाने की मांग भी करने लगे। हालांकि, कुछ लोगों ने कर्मचारियों के बर्ताव का कड़ा विरोध किया।

एक यूजर ने लिखा, दुखद! ऐसा रवैया नहीं होना चाहिए। यह सिर्फ एक दिखावा है, दिवाली पर कुछ पाने का हक नहीं। जो भी उपहार मिले उसे विनम्रता से स्वीकार करना चाहिए। अगर बोनस देना हो तो उस पर औपचारिक रूप से चर्चा की जा सकती है।

एक अन्य यूजर ने लिखा, काम करने के बदले वेतन दिया जाता है। बोनस बंधन नहीं है, ये खुशी बांटने की बात है। जरुरी नहीं कि बोनस में पैसे ही दिया जाए। चलाकर देखिये पता चलेगा कितना मुश्किल है, सभी कंपनियां करोड़ों अरबों नहीं कमाती। 14 साल में मुझे कभी एक रुपया बोनस नहीं मिला, मुझे कोई शिकायत भी नहीं थी।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

ओलंपिक स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल

Story 1

राष्ट्रपति मुर्मू के हेलिकॉप्टर लैंडिंग के बाद धंसा हेलीपैड, टला बड़ा हादसा

Story 1

मौत का LIVE वीडियो: प्रयागराज में जैगुआर बनी काल, कैमरे में कैद भयावह मंजर

Story 1

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे: अगरकर पहुंचे एडिलेड, रोहित-विराट की बल्लेबाजी पर नजर

Story 1

बिहार चुनाव 2025: क्या अशोक गहलोत सुलझा पाएंगे महागठबंधन की उलझन?

Story 1

पुलिस वैन में बैठे थे जवान, लोग बरसा रहे थे पत्थर, आखिर गोरखपुर में क्यों हुआ बवाल?

Story 1

बिहार चुनाव 2025: वोटिंग से पहले 467 प्रत्याशी बाहर, महागठबंधन-NDA को झटका

Story 1

क्या लंदन बन गया है लुटेरों की राजधानी? 32 गिरफ्तारियाँ, कारनामे चौंकाने वाले!

Story 1

जंभाई लेते ही बिगड़ा यात्री का जबड़ा, रेलवे डॉक्टर ने 3 मिनट में किया ठीक, वीडियो वायरल!

Story 1

बिहार चुनाव 2025: तेजस्वी का आरोप - सरकार कर रही मेरे संकल्पों की नकल, जीविका दीदियों का हुआ सबसे बड़ा शोषण