केरल के पलक्कड़ जंक्शन पर एक अनोखी घटना सामने आई है। 24 वर्षीय एक यात्री, जो कन्याकुमारी-डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस में यात्रा कर रहा था, को जंभाई लेना भारी पड़ गया।
जंभाई लेते ही यात्री के जबड़े की हड्डी (Jaw Dislocation) अपनी जगह से खिसक गई और वह दर्द से कराह उठा। यह घटना रात करीब 2:30 बजे हुई।
स्टेशन पर ड्यूटी पर मौजूद रेलवे डॉक्टर डॉ. जितिन पी.एस. तुरंत मौके पर पहुंचे और मात्र तीन मिनट में यात्री का जबड़ा ठीक कर दिया।
डॉक्टर जितिन ने बिना किसी उपकरण के मैनुअल रिडक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया। इस तकनीक में डॉक्टर हाथों से हल्का दबाव डालकर जबड़े को सही स्थिति में लाते हैं।
इलाज के बाद यात्री ने मुस्कुराते हुए डॉक्टर का हाथ मिलाकर धन्यवाद किया और अपनी यात्रा दोबारा शुरू करने में सक्षम रहा।
साउदर्न रेलवे ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर की कुशलता और शांति से इलाज करते हुए देखा जा सकता है।
यूजर्स ने वीडियो पर जमकर प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, डॉक्टर को सलाम...कितनी सहजता से इलाज किया। भारत में ऐसी मेडिकल सर्विस होना गर्व की बात है। वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, हर लंबी दूरी की ट्रेन में एक डॉक्टर जरूर होना चाहिए।
क्या है Temporomandibular Joint (TMJ) डिसलोकेशन?
TMJ डिसलोकेशन तब होता है, जब जबड़ा अपने सामान्य जोड़ (स्कल और जॉ बोन के बीच) से खिसक जाता है। यह समस्या अक्सर जंभाई लेते समय मुंह ज्यादा खोलने, दुर्घटना, या डेंटल ट्रीटमेंट के दौरान हो सकती है।
लक्षण:
🏥 Quick medical aid at Palakkad Junction
— Southern Railway (@GMSRailway) October 18, 2025
A 24-year-old passenger traveling on Train No. 22503 Kanniyakumari – Dibrugarh Vivek Express suffered a Jaw dislocation and received timely medical assistance from Dr. Jithin P.S., DMO/RH Palakkad. The passenger resumed the journey… pic.twitter.com/UY4zvSxwJH
वाराणसी में इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, बड़ा हादसा टला!
बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन पर बीजेपी का तंज, ना नौ मन तेल होगा, ना राधा नाचेगी
ओलंपिक स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल
प्रशांत किशोर के चुनाव न लड़ने पर चिराग ने उठाए सवाल, महागठबंधन पर भी कसा तंज
नीरज चोपड़ा बने लेफ्टिनेंट कर्नल, सेना ने दी मानद उपाधि
ट्रम्प का धमाका: चीन पर लगेगा 155% टैरिफ!
ई गजब आदमी है! माला पहनाने पर भड़के CM नीतीश, तेजस्वी का तंज
सर्दियों में मूंगफली की खेती से लाखों कमाएं: उन्नत किस्म के बीजों का पता यहां
उम्मीदवारी रद्द होने पर फूट-फूट कर रोईं RJD नेता श्वेता सुमन, अदालत जाने की बात कही
शरीर पर पटाखों की लड़ी बांधकर स्टंट, दर्द से कराह उठा शख्स!