बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध अब खत्म होता दिख रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इसके बाद दोनों दलों के बीच सहमति बन जाने की चर्चा तेज हो गई है।
हालांकि सीटों के सटीक बंटवारे को लेकर अभी तक औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन गुरुवार को एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है, जिसमें स्थिति साफ की जाएगी।
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। कल महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि बीजेपी द्वारा महागठबंधन में फूट डालने की कोशिश की जा रही थी, लेकिन वास्तविकता यह है कि इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है और जनता अब बदलाव चाहती है।
गहलोत ने स्पष्ट किया कि 243 विधानसभा सीटों में से केवल 5-7 सीटों पर स्थानीय समीकरणों के कारण फ्रेंडली फाइट की स्थिति बनेगी। उन्होंने कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है और मीडिया ने इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया, जबकि गठबंधन में कोई मतभेद नहीं है।
गहलोत ने यह भी कहा कि हाल ही में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की एकजुटता इस गठबंधन की मजबूती का संकेत है।
सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व ने गहलोत को गठबंधन में मतभेद दूर करने की जिम्मेदारी दी थी।
जानकारी के अनुसार, बिहार की 243 सीटों में से आरजेडी 143 सीटों और कांग्रेस 61 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 5 सीटों पर दोनों दलों के बीच दोस्ताना मुकाबला होगा, जबकि 3 सीटों पर कांग्रेस का सामना भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से होगा।
पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि 5-10 सीटों पर फ्रेंडली फाइट कोई बड़ी बात नहीं है और उम्मीद है कि नामांकन वापसी की अंतिम तिथि तक सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे।
*आज AICC बिहार प्रभारी श्री @Allavaru के साथ श्री @laluprasadrjd एवं श्री @yadavtejashwi के साथ बेहद सकारात्मक मुलाकात हुई। बिहार में इंडिया गठबंधन पूरी तरह एकजुट है एवं मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। कल महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 22, 2025
बिहार में भाजपा… pic.twitter.com/TvPkY2UHA6
बिहार चुनाव 2025: ये लोग सिर्फ लूटने और बिहार को बर्बाद करने के लिए , सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर हमला
बहन सहम गई! लड़की ने सिर पर रखे पटाखों में लगाई आग, फिर हुआ धमाका
वायरल वीडियो: शिक्षक ने मासूम छात्र को पीटा, गिरफ्तारी!
त्योहारी सीजन में रेलवे चलाएगा 7,800 अतिरिक्त ट्रेनें, भीड़ पर रहेगी वॉर रूम की नजर
जगन्नाथ पुरी से राम मंदिर तक! IRCTC का शानदार टूर पैकेज, दर्शन का सुनहरा अवसर
जैश-ए-मोहम्मद का खौफनाक ऑनलाइन कोर्स: 500 रुपये में 40 मिनट में तैयार होंगे आत्मघाती दस्ते?
रेल मंत्री का अचानक दौरा: स्टेशनों पर भीड़, यात्रियों से बातचीत और उठाए गए कदम
10 और बेटे भी कुर्बान... : गौ रक्षक पर हमले से घायल बेटे की मां की सख्त कार्रवाई की मांग
मध्य प्रदेश में सांपों की अदालत: नाग देवता स्वयं देते हैं गवाही!
रूसी परमाणु अभ्यास: पुतिन के नेतृत्व में ICBM परीक्षण से विश्व में खलबली