उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने आठ महीने के मासूम बेटे को उल्टा लटकाकर पूरे गांव में घुमाया। इसका कारण बताया जा रहा है कि पत्नी से दहेज में दो लाख रुपये और एक गाड़ी की मांग पूरी नहीं हुई।
इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है। आरोपी का नाम संजू बताया गया है, जो कथित तौर पर अपनी पत्नी सुमन से अक्सर दहेज के लिए झगड़ा करता था।
सुमन ने रोते हुए बताया कि उनकी शादी 2023 में हुई थी। जब भी वह अपने ससुराल जाती थीं, तो उनके देवर और जेठ उन्हें मारते थे। वे लगातार उनसे दो लाख रुपये और एक गाड़ी लाने के लिए कहते थे। सुमन ने कहा कि वह गरीब हैं और उनके पास कुछ भी नहीं है। उन्होंने बताया कि अब उनके छोटे बच्चे को ही हथियार बना लिया गया है।
सुमन के अनुसार, संजू ने उनके आठ महीने के बेटे को पकड़कर गांव में उल्टा लटकाते हुए चार बार चक्कर लगाए। उसने लोगों से वीडियो बनाने के लिए कहा। सुमन ने बताया कि उनके बच्चे की हालत अब खराब है और उसकी हिप बोन खिसक गई है। उसका इलाज चल रहा है, लेकिन पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही है।
इस मामले पर मिलक थाना प्रभारी निशा खताना ने बताया कि आरोपी संजू के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है और मामला काउंसलिंग सेंटर भेजा गया है।
हालांकि, सवाल यह उठता है कि क्या इतनी गंभीर घटना पर सिर्फ काउंसलिंग ही पर्याप्त है? पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहा है। पीड़िता का कहना है कि वह चाहती हैं कि संजू और उसके पूरे परिवार को जेल में डाला जाए।
🚨 जब पिता ही जल्लाद बन जाए, तो भगवान भी चुप रह जाता है!
— Arun Kumar (@ArunKum96527953) July 23, 2025
यूपी के रामपुर में 8 महीने के मासूम को…
उसके ही ‘पिता’ ने टांगों से पकड़कर
गांव में ऐसे घुमाया जैसे वो इंसान नहीं,
कोई कचरा हो!
👶 बच्चा चीखता रहा... तड़पता रहा...
पर वो हैवान उसे खिलौने की तरह उछालता रहा!
वीडियो वायरल!… pic.twitter.com/pbRq9x2XKN
तेजस्वी यादव को चार बार मारने की कोशिश, कौन कर रहा है? राबड़ी देवी का बड़ा आरोप!
मैनचेस्टर टेस्ट में भारत की हार तय! इन दो खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, गंभीर अब नहीं देंगे मौका?
भारत-ब्रिटेन ट्रेड डील: क्या होगा सस्ता और किसके लिए खुलेंगे अवसर?
पीड़ितों के मुंह पर तमाचा: फिलिस्तीन को मान्यता देने पर अमेरिका फ्रांस से भड़का
यह मेरी ही जिम्मेदारी है : झालावाड़ स्कूल हादसे पर शिक्षा मंत्री का कबूलनामा, 5 टीचर निलंबित
अनुवादक के अटकने पर पीएम मोदी ने कहा: चिंता मत कीजिए, हम अंग्रेजी शब्द भी इस्तेमाल कर सकते हैं
भारतीय स्टार बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, बनाए 1704 रन
रैपिडो राइड बनी मुसीबत: वीडियो में देखिए, कैसे एक झटके में याद आए सारे भगवान!
800 करोड़ कमाने वाली हीरोइन के साथ फिल्म बनाकर करण जौहर को 8 साल बाद हुआ अफसोस
हाईवे पर विमान हादसा: जैसे किसी ने आसमान से पटका, वीडियो से मचा हड़कंप