इटली के उत्तरी भाग में मंगलवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ। ब्रेशिया शहर के पास ए21 हाईवे पर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो बेहद विचलित करने वाला है। इसमें देखा जा सकता है कि हाईवे पर गाड़ियां सामान्य रूप से चल रही हैं तभी अचानक आसमान से एक विमान तेजी से नीचे गिरता है।
ऐसा लगता है जैसे किसी ने विमान को जबरदस्ती धरती पर पटक दिया हो। गिरने के बाद विमान में भयानक धमाका होता है और आग लग जाती है।
फुटेज में दिख रहा है कि कुछ गाड़ियां जलते हुए विमान के पास से निकल जाती हैं, लेकिन एक गाड़ी का ड्राइवर ब्रेक लगा देता है।
इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में विमान में सवार दोनों लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक 75 वर्षीय पायलट और एक 60 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि विमान एक इतालवी फ्रेशिया आरजी एयरक्राफ्ट था। यह दुर्घटना उस समय हुई जब विमान फ़्लेरो और अज़ानो मेला के बीच उड़ान भर रहा था।
दमकल की टीम मौके पर तुरंत पहुंची, लेकिन तब तक विमान पूरी तरह से जल चुका था। अब घटनास्थल पर केवल विमान का मलबा ही बचा है। सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है।
An ultra-light ProMecc Freccia aerospace plane crashed on the A21 highway yesterday between Flero and Azzano Mella in Brescia, Italy. The couple on board did not survive. pic.twitter.com/1yRmjD7Ckp
— aircraftmaintenancengineer (@airmainengineer) July 23, 2025
अंशुल कंबोज की गलती से जडेजा हुए आग-बबूला, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें!
जोफ्रा आर्चर की तूफानी गेंद से उड़े स्टंप, जश्न में मारी लात!
जडेजा का फूटा गुस्सा! लाइव मैच में युवा खिलाड़ी को लगाई फटकार
शादी करने से बच्चा पैदा होता है, घर पर सोने से नहीं : खरगे का पीएम मोदी पर विवादित बयान
बाढ़ में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, आंखों के सामने गंगा में समा गया घर!
काजोल! हे भगवान... : क्या सरजमीन ने दर्शकों का दिल जीता?
ओवल टेस्ट से बुमराह बाहर! गिल देंगे बचपन के यार को डेब्यू का मौका?
वृंदावन में पति ने पत्नी को रंगे हाथों पकड़ा, गेस्टहाउस में हंगामा!
फेमस होने की चाहत में मुसीबत! मर्सिडीज पर रील बनाना पड़ा महंगा, बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
बर्फ की तरह थम गईं गाड़ियां... अचानक सड़क पर दहाड़ते हुए आ धमका शेरों का झुंड, वीडियो देख कांप जाएगी रूह!