मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर को अपनी फिल्म ओके जानू बनाने का अफसोस है। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गई थी।
करण जौहर ने एक इंटरव्यू में कहा कि फिल्म ओके जानू बनाते वक्त उन्होंने अपनी आंतरिक आवाज को नजरअंदाज किया था, जिसके कारण फिल्म असफल रही।
एक पॉडकास्ट में करण जौहर ने कहा कि एक फिल्म मेकर के रूप में जब हम अपने अंतर मन की आवाज को नहीं पहचान पाते और उसे इग्नोर करते हैं तो हमारे हाथ से अच्छा मौका निकल जाता है। आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर को लेकर बनाई फिल्म ओके जानू को लेकर उन्होंने अपने मन की बात को इग्नोर किया था।
करण ने कहा कि इस फिल्म से पहले आशिकी 2 हिट हुई थी। लोग उस वक्त आदित्य और श्रद्धा को साथ देखना चाह रहे थे। ऐसे में एक प्रोजेक्ट के रूप में ये फिल्म जब मेरे पास आई, एक शानदार रीमेक के रूप में। शाद अली एक शानदार डायरेक्टर हैं और दोनों एक्टर भी बेहतरीन हैं। लेकिन फिर भी उस वक्त मेरे दिल में सवाल उठा कि क्या इस फिल्म का रीमेक बनाना चाहिए। उस वक्त मुझे लग रहा था कि फिल्म फ्लॉप होने का रिस्क है। करण जौहर ने अपने दिल की आवाज पर आदित्य चोपड़ा से भी बात की थी।
ओके जानू मणिरत्नम की सुपरहिट फिल्म ओके कनमानी का रीमेक थी। ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म की परफॉर्मेंस को लेकर करण ने कहा कि इस असफलता में किसी का दोष नहीं है। सबने अपना काम अच्छे से किया, लेकिन मैं अंदर से इस बात को जान रहा था कि ये सही कदम नहीं है। लेकिन उस वक्त मैंने कोई फैसला नहीं किया।
करण जौहर ने यह भी कहा कि आज भी वे अपने अंतर्मन की आवाज नहीं सुनते हैं और जब वे नहीं सुनते हैं तो वे गलत साबित हो जाते हैं। यह एक ऐसी गलती है जिसे वे आज भी लगातार करते जा रहे हैं।
Ok Jaanu (2017)#shraddhakapoor #adityaroykapur #okjaanu pic.twitter.com/u37NeREVTh
— Gb (@vehaniya_) May 17, 2025
चलती ट्रेन में लड़की ने किया खुलेआम स्मोकिंग, किसी ने नहीं रोका!
कर्नाटक चुनाव में धांधली! क्या सबूतों से घिरेगा चुनाव आयोग?
भारत बनाम इंग्लैंड: मैनचेस्टर से बुरी खबर! पंत के बाद अब कप्तान स्टोक्स भी हुए चोटिल, छोड़ना पड़ा मैदान
सड़क किनारे दिखा विशाल जटायु , उमड़ी देखने वालों की भीड़!
शादी करने से बच्चा पैदा होता है, घर पर सोने से नहीं : खरगे का पीएम मोदी पर तीखा हमला, मचेगा बवाल!
वॉर 2 के ट्रेलर में दिखा F1 रेसट्रैक पर स्पीडबोट, मीम्स की आई बाढ़!
मुंबई में दर्दनाक हादसा: मां की लापरवाही से 4 साल की बच्ची 12वीं मंजिल से गिरी, मौत
इमारत से कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी लड़की, बालों ने बचाई जान!
भारत ने बनाया घातक ड्रोन, दुश्मन पर दागेगा मिसाइल!
मोदी जैसा कोई नहीं! ग्लोबल लीडर रेटिंग में फिर टॉप