दिल्ली में कांग्रेस-ओबीसी द्वारा आयोजित भागीदारी न्याय सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अधिकारों के लिए लड़ना जरूरी है, क्योंकि मांगने पर भी अधिकार नहीं मिलते।
खरगे ने कहा कि ओबीसी की आवाज तभी सुनी जाएगी जब ओबीसी के लोग चुनकर आएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी जी पहले अपर कास्ट में थे, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने अपनी कम्युनिटी को ओबीसी लिस्ट में डाल दिया। खरगे ने यह भी कहा कि मोदी ओबीसी समुदाय के बीच भाईयों-बहनों मैं पिछड़ा वर्ग का हूं, मुझे सताया जाता है कहकर सहानुभूति बटोरते हैं, लेकिन अब वो खुद सबको सता रहे हैं।
खरगे ने पीएम मोदी को झूठों का सरदार बताते हुए कहा कि झूठ बोलना ही उनका काम है। उन्होंने उन वादों का जिक्र किया जो मोदी ने कथित तौर पर पूरे नहीं किए, जैसे हर साल युवाओं को 2 करोड़ नौकरी देने, विदेश से काला धन लाने, किसानों को MSP देने और बैकवर्ड क्लास की आमदनी बढ़ाने का वादा। खरगे ने कहा कि मोदी संसद तक में झूठ बोलते हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने आरएसएस-भाजपा पर जहर बांटने और लोगों को आपस में बांटने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और कांग्रेस पार्टी का साथ देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पिछड़ों-वंचितों का साथ देते हैं और ओबीसी की जाति जनगणना होनी चाहिए, ये कहने की हिम्मत सिर्फ राहुल गांधी ने दिखाई है।
इस बीच, बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर संसद में विपक्ष ने काफी हंगामा किया। खरगे ने SIR लिखा हुआ एक पोस्टर फाड़कर कचरे में डाल दिया।
हमें अधिकार के लिए लड़ना इसलिए जरूरी है, क्योंकि मांगने पर भी हमें अधिकार नहीं दिया जाएगा।
— Congress (@INCIndia) July 25, 2025
हमको कभी संघर्ष करना पड़ता है, कभी ताकत दिखानी होती है, चुनाव के वक्त अपने उसूलों पर चलने वाले को चुनकर लाना होता है।
OBC की आवाज तभी सुनी जाएगी, जब OBC के लोग चुनकर आएंगे।
मोदी जी खुद… pic.twitter.com/lm5JDJY9Wx
अंशुल कंबोज की गलती से जडेजा हुए आग-बबूला, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें!
ऐसे तो यूरोप खत्म हो जाएगा... ट्रंप ने यूरोपीय देशों को अप्रवासन पर दी कड़ी चेतावनी
सारे भगवान याद दिला दिए , लड़की के फोन में रिकॉर्ड हुआ भयानक मंजर! वीडियो वायरल
बाढ़ में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, आंखों के सामने गंगा में समा गया घर!
वो बचपन से ही बोरिंग रोड पर गुंडई... : सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी का ज़बरदस्त बयान
यूपी में क्या हो रहा है? मंत्री पति का डिप्टी सीएम को फोन, फांसी लगा लें?
साथी कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंदकर 14 वर्षीय कांवड़िए की मौत, गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका
इटली में हाईवे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी की दर्दनाक मौत
सरज़मीं: काजोल और पृथ्वीराज का दमदार अभिनय, क्या कहानी छू पाई दिल?
एमपी से झारखंड तक नाम बदलने की जंग! नवाब पर क्यों तनाव ?