वो बचपन से ही बोरिंग रोड पर गुंडई... : सम्राट चौधरी पर राबड़ी देवी का ज़बरदस्त बयान
News Image

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर सदन से लेकर सड़क तक विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

मानसून सत्र के दौरान JDU और RJD नेताओं के बीच सदन में तीखी नोकझोंक हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच भी गरमागरम बहस हुई।

अब, पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर विवादित बयान दिया है।

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन भी SIR पर जमकर हंगामा हुआ। शुक्रवार को, राजद नेता राबड़ी देवी और अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग द्वारा जारी SIR के खिलाफ विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

हाथों में बैनर लिए RJD नेताओं ने चुनाव आयोग और नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी काले कपड़े में सदन पहुंचे थे, जिस पर सीएम नीतीश ने तंज भी कसा।

SIR मुद्दे पर राजद नेता राबड़ी देवी ने कहा, बिहार की जनता, गरीबों का सवाल है, हम विरोध करेंगे। जो लोग बाहर गए हैं, उन्हें तो वोटर आईडी कार्ड नहीं मिलेगा और वे वोट से वंचित हो जाएंगे, इसलिए हम लोग घेराव कर रहे हैं। गलत के खिलाफ हमारा विरोध जारी रहेगा। गरीब का हक मारने नहीं देंगे।

सदन के बाहर मीडिया से बातचीत में जब पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछा गया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में कहा कि आपके शासन काल में बिहार में गुंडागर्दी होती थी? इसके जवाब में राबड़ी देवी ने कहा, वह बचपन से ही बोरिंग रोड पर गुंडागर्दी करते थे। मैंने उन्हें बचपन से देखा है। वे वहां लड़कियों को छेड़ते थे, वे क्या दूसरे को गुंडागर्दी के बारे में बताएगा।

गुरुवार को विधानसभा में सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव के बीच तीखी बहस हुई थी। तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, आपकी सरकार ने एक ईमानदार पत्रकार पर FIR करा दिया।

सम्राट चौधरी ने कहा, आप कौन होते हैं, जिसके जवाब में तेजस्वी ने कहा कि आप कौन होते हो। इस पर फिर सम्राट चौधरी ने कहा, जिसका बाप अपराधी हो गया, वो क्या बोलेगा, जिसका बाप बिहार का लुटेरा हो, वो क्या बोलेगा।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयान पर हंगामा होने लगा। तेजस्वी यादव ने कहा, ज्यादा जोर से बोलोगे तो गीला हो जाएगा। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया और स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बर्फ की तरह थम गईं गाड़ियां... अचानक सड़क पर दहाड़ते हुए आ धमका शेरों का झुंड, वीडियो देख कांप जाएगी रूह!

Story 1

बिज्जू ने जिंदा चबा डाला दुनिया का सबसे जहरीला ताइपन सांप!

Story 1

इमारत से कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी लड़की, बालों ने बचाई जान!

Story 1

मुंबई: मां के सामने 12वीं मंजिल से गिरकर चार साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Story 1

भारत को दोहरा झटका: बुमराह भी हुए चोटिल, पंत के बाद एक और मुश्किल!

Story 1

घोर कलयुग: बेटे ने माँ पर बरसाए लात-घूंसे, बेटी ने बनाया वीडियो!

Story 1

बायकॉट इंडिया से वेलकम मोदी तक: मुइज्जू की वो 5 मजबूरियां जो भारत-मालदीव को फिर करीब ले आईं

Story 1

मुंबई में दर्दनाक हादसा: 4 साल की बच्ची 12वीं मंजिल से गिरी, मां की चीखें थम नहीं रही!

Story 1

बेटे के जाने के बाद सब कुछ छीना? बहू रच रही बड़ी साज़िश!

Story 1

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर संघर्ष: भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी