इमारत से कूदकर आत्महत्या करने जा रही थी लड़की, बालों ने बचाई जान!
News Image

एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की आत्महत्या करने के लिए ऊंची इमारत से कूदने की कोशिश कर रही थी।

घटना के अनुसार, जैसे ही लड़की नीचे गिरने लगी, इमारत में मौजूद एक गार्ड ने तत्परता दिखाते हुए उसके बाल पकड़ लिए। बालों की मजबूत पकड़ ने उसे जमीन पर गिरने से रोक दिया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई।

यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की इमारत से कूदने ही वाली थी और लगभग अपने प्रयास में सफल हो चुकी थी।

तभी, गार्ड ने तेजी दिखाते हुए आगे बढ़कर लड़की को पकड़ने की कोशिश की। वह लड़की के हाथ तो नहीं पकड़ पाया, लेकिन उसके हाथ में लड़की के बाल जरूर आ गए, जिससे उसने उसे गिरने से बचा लिया।

इसके बाद, दूसरा गार्ड भी घटनास्थल पर पहुंच गया। दोनों गार्डों ने मिलकर लड़की के दोनों हाथों को पकड़ा और उसे सुरक्षित ऊपर खींच लिया।

यह घटना यूके की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग गार्ड की बहादुरी और तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

वायरल वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि जब गार्डों ने लड़की को पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाए, तो लड़की का संपर्क इमारत से टूट चुका था और गार्ड उसके हाथ नहीं पकड़ पाए। केवल उसके बाल उनके हाथ में आए, जिसने उसे गिरने से रोका। अगर लड़की के बाल गार्ड के हाथों में नहीं आते, तो शायद उसकी मौत हो जाती।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

41 साल के डिविलियर्स का तूफान! 41 गेंद पर शतक, दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 10 विकेट से रौंदा

Story 1

रवि शास्त्री का खुलासा: तेंदुलकर, कोहली और धोनी की कमाई सुनकर दंग रह गए इंग्लिश दिग्गज!

Story 1

मालदीव को भारत का तोहफा! 4,850 करोड़ और 72 सैन्य वाहन

Story 1

पत्नी ने 150 रुपये में ज़हर मंगाकर पति को खिलाया, दो महीने तक घर में रही, फिर खुली खौफनाक सच्चाई

Story 1

टाइल्स के नीचे दफ़न सच: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, 21 दिन तक करती रही गुमराह

Story 1

जो रूट का महारिकॉर्ड : सचिन-पोंटिंग के बाद टेस्ट इतिहास में तीसरा मुकाम!

Story 1

मोदी ने इंदिरा गांधी को पछाड़ा, नेहरू का रिकॉर्ड टूटने की ओर? बीजेपी का कांग्रेस पर करारा वार

Story 1

अयोध्या में हृदयविदारक घटना: परिवार ने बुजुर्ग मां को सड़क पर बेसहारा छोड़ा

Story 1

गोरखपुर कांग्रेस बैठक में खूनी संघर्ष, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

Story 1

बेन स्टोक्स दर्द से कराह उठे, सिराज की गेंद ने किया बेहाल!