बेटे के जाने के बाद सब कुछ छीना? बहू रच रही बड़ी साज़िश!
News Image

कपूर परिवार में घमासान मच गया है। दिवंगत उद्योगपति सुंजय कपूर की मां, रानी कपूर, ने एक चौंकाने वाला पत्र जारी किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के निधन के बाद उन्हें पूरी तरह से अलग-थलग कर दिया गया है। रानी कपूर का कहना है कि उनकी सहमति के बिना गंभीर निर्णय लिए जा रहे हैं।

रानी कपूर ने सीधे तौर पर अपने बेटे की पत्नी और मॉडल प्रिया सचदेव कपूर पर निशाना साधा है। आरोप है कि प्रिया सचदेव कपूर खुद को कंपनी में परिवार का प्रतिनिधि बताकर बड़ी भूमिका हथियाने की कोशिश कर रही हैं।

यह सनसनीखेज पत्र Sona Comstar कंपनी की वार्षिक आम बैठक (AGM) से ठीक पहले आया है। रानी कपूर, जो खुद को Sona Group की बहुलांश शेयरधारक बताती हैं, ने कहा कि उनके बेटे संजय कपूर की हाल ही में इंग्लैंड में मौत के बाद, शोक की स्थिति में उन्हें मानसिक रूप से अस्थिर कर कुछ दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर कराए गए, जिनकी जानकारी तक उन्हें नहीं दी गई।

रानी कपूर ने बोर्ड से मांग की है कि AGM को कम से कम दो हफ्तों के लिए टाल दिया जाए, ताकि सभी बिंदुओं की निष्पक्ष जांच हो सके।

रानी कपूर ने अपने पत्र में लिखा, मैं गहरे सदमे और मानसिक तनाव में थी, फिर भी मुझे बंद कमरे में रखकर दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। आज तक इन दस्तावेज़ों की copy मुझे नहीं दी गई है।

उन्होंने आगे लिखा कि उन्हें अपने बैंक खातों तक से वंचित कर दिया गया है और वह अब कुछ गिने-चुने लोगों की दया पर जीने को मजबूर हैं। उनके मुताबिक, ये सब कुछ उनके बेटे की मृत्यु के एक महीने के भीतर हो गया।

रानी कपूर ने आरोप लगाया कि बोर्ड में कुछ नए डायरेक्टरों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव लाया गया है, जिन्हें कपूर परिवार के प्रतिनिधि बताया जा रहा है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने किसी को भी ऐसी कोई अनुमति या नामांकन नहीं दिया है। सूत्रों के मुताबिक, रानी कपूर के आरोपों का इशारा उनकी बहू प्रिया सचदेव कपूर की ओर है, जो खुद को प्रमुख शेयरधारक बताकर बोर्ड में प्रभाव बना रही हैं।

पत्र में रानी कपूर ने यह भी दावा किया कि उनके कुछ शुभचिंतकों ने उन्हें कंपनी में गंभीर अनियमितताओं की जानकारी दी है, जिससे वह बहुत परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि बोर्ड को उनकी सहमति के बिना कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए।

इस पूरे मामले पर Sona Comstar की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। कंपनी के AGM में इन आरोपों की गूंज सुनाई दे सकती है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मोदी ने इंदिरा गांधी को पछाड़ा, नेहरू का रिकॉर्ड टूटने की ओर? बीजेपी का कांग्रेस पर करारा वार

Story 1

एमपी से झारखंड तक नाम बदलने की जंग! नवाब पर क्यों तनाव ?

Story 1

41 साल के एबी डिविलियर्स का तूफ़ान, 41 गेंदों में शतक ठोक इंग्लैंड को किया धराशायी!

Story 1

ऋषभ पंत ने चोटिल पैर पर यॉर्कर खाने के बाद अगली ही गेंद पर जड़ा छक्का!

Story 1

संघ और भाजपा: खरगे ने बताया ज़हर , कांग्रेस ओबीसी सम्मेलन में मचा हड़कंप

Story 1

भारत ने बनाया घातक ड्रोन, दुश्मन पर दागेगा मिसाइल!

Story 1

यूपी में क्या हो रहा है? मंत्री पति का डिप्टी सीएम को फोन, फांसी लगा लें?

Story 1

मां के सामने 12वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम, चीखती रह गई बेबस मां

Story 1

फील्डिंग में चूक: रूट को जीवनदान, जडेजा ने डेब्यूटेंट को लगाई फटकार!

Story 1

टूटती सांसें, मलबे में दबे बच्चे: झालावाड़ में स्कूल इमारत ढही, ग्रामीण बने देवदूत