कोलकाता की राजनीति में मंगलवार का दिन एक नई हलचल लेकर आया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के ठीक बगल में स्थित हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर आयोजित काली पूजा में ममता के भाई स्वप्न बंदोपाध्याय उर्फ बाबुन बनर्जी ने विपक्ष के नेता और मौजूदा मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का भव्य स्वागत किया।
पैर छूकर मांगा आशीर्वाद शुभेंदु अधिकारी जैसे ही काली पूजा पंडाल में पहुंचे, ममता बनर्जी के भाई बाबुन ने न सिर्फ उनका अभिवादन किया, बल्कि झुककर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया। उन्होंने शुभेंदु को कमल के फूलों की माला पहनाई। शुभेंदु ने इन फूलों को मां काली को अर्पित कर पूजा-अर्चना की।
शुभेंदु दादा आगे बढ़ें, हम साथ हैं इस दौरान बाबुन बनर्जी ने खुलकर शुभेंदु अधिकारी की तारीफ की। उन्होंने शुभेंदु को अपना मार्गदर्शक बताते हुए कहा, मैं सालों से शुभेंदु अधिकारी के साथ हूं और जीवन भर उनके साथ खड़ा रहूंगा। उन्होंने नंदीग्राम में शानदार काम किया है। मैं चाहता हूं कि वे और आगे बढ़ें, हम उनके साथ हैं।
ममता का गढ़, सियासी दांव यह घटना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भवानीपुर ममता बनर्जी का अपना विधानसभा क्षेत्र है और हरीश चटर्जी स्ट्रीट पर स्थित पूजा पंडाल उनके घर के चंद कदम की दूरी पर है। शुभेंदु अधिकारी का वहां पहुंचना और ममता के भाई का उनके प्रति यह स्नेह राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
कुणाल घोष का पलटवार: दीदी पहले ही त्याग चुकी हैं इस पूरे घटनाक्रम पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने बहुत पहले ही बाबुन को परिवार से बाहर कर दिया था। शिकायतों के बाद दीदी ने उन्हें अपने दायरे से अलग कर दिया है। आज वे उनके साथ नहीं रहते, इसलिए इस मुलाकात का ममता बनर्जी या टीएमसी से कोई लेना-देना नहीं है।
तल्ख होते रिश्ते और बढ़ता फासला सूत्रों के अनुसार, अभिषेक बनर्जी को टीएमसी में उत्तराधिकारी बनाए जाने के बाद से ही बाबुन बनर्जी पार्टी और परिवार से नाराज चल रहे थे। 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले बाबुन का झुकाव बीजेपी की तरफ साफ नजर आ रहा है। वहीं, टीएमसी ने आरोप लगाया है कि सीएम के दौरे से पहले इलाके में लगे ममता और अभिषेक बनर्जी के पोस्टरों को हटवा दिया गया था।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal: On meeting CM Suvendu Adhikari, Babun Banerjee, brother of Former CM Mamata Banerjee, says, He attended my Kali Puja and blood donation camp. Today, the Chief Minister has visited us. On behalf of our club, I thank him and extend my greetings. It… pic.twitter.com/NSb6ScIKLA
— ANI (@ANI) November 10, 2026
32 साल पुरानी यादें: ऐश्वर्या राय और सोनिया गांधी की मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल
कश्मीरी साग से गुजराती स्वाद तक: सोनिया गांधी ने खोला अपनी रसोई और यादों का पिटारा
दिल्ली में जहरीली हवा का दमघोंटू असर: छात्रों ने जंतर-मंतर पर जताया विरोध, बोले- ‘हमारी आवाज मत दबाओ’
इटली से यूरोप तक खौफ: 6000 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पीएम की कार को भी बनाया निशाना
480 करोड़ की एलिवेटेड सड़क एक गड्ढे में कैसे समा गई? 22 दिन बाद भी अफसर क्यों हैं खामोश?
100 साल बाद घर लौट रहे नगा पूर्वज : ब्रिटिश म्यूजियम से भारत को क्यों सौंपी गईं खोपड़ियां?
अनंत सिंह ने खेसारी लाल को वीडियो कॉल कर दिया शादी का न्योता, भोजपुरी स्टार ने दिया चौंकाने वाला जवाब
मिर्जापुर में मासूम का बेरहम कत्ल: 50 लाख की फिरौती के लिए रची साजिश, एनकाउंटर में दबोचा गया शातिर अपराधी
दाल में तड़का या जानलेवा लोहे का टुकड़ा? ट्रेन के खाने में मिली खतरनाक चीज
असम ट्रेन हादसा: लोको पायलट की बेबसी का वीडियो वायरल, क्या फेल हो गए थे ब्रेक?