रोम: इटली और पूरे यूरोप में बुधवार का दिन दहशत भरा रहा। देश के 6,000 से अधिक स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की सुरक्षा को भी चुनौती दी गई।
पीएम मेलोनी की गाड़ी को धमकी धमकी भरे ईमेल में केवल स्कूलों को निशाना बनाने की बात नहीं थी, बल्कि इसमें पीएम जॉर्जिया मेलोनी की गाड़ी में भी बम होने का दावा किया गया। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद इटली की सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई और वीआईपी सुरक्षा घेरे को तुरंत कड़ा कर दिया गया।
300 स्कूलों को करवाना पड़ा खाली धमकी के बाद इटली प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रोम से लेकर फ्रिउली और बासिलिकाटा तक के 312 स्कूलों को खाली कराया। कई जगहों पर छात्र इसे सामान्य अलार्म समझ रहे थे, लेकिन बाहर निकलने पर उन्हें सच्चाई का पता चला। शिक्षा मंत्री जुसेपे वालदिताइरा ने इसे होक्स (अफवाह) बताया है, लेकिन जांच अभी जारी है।
यूरोप में फैला दहशत का जाल यह धमकी केवल इटली तक सीमित नहीं रही। आयरलैंड, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड के स्कूलों को भी एक जैसे ईमेल प्राप्त हुए। ईमेल भेजने वाले ने खुद को मिखाइल एंड्रोपोव बताया और विलायत ऑफ मिसोगिनिस्टान का प्रमुख होने का दावा किया।
क्या थी ईमेल में चेतावनी? ईमेल में दावा किया गया कि स्कूलों की इमारतों में रिमोट-कंट्रोल वाले शक्तिशाली बम छिपाए गए हैं। साथ ही, इसमें इटालियंस के नरसंहार की भयावह चेतावनी भी दी गई थी। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह व्यापक पैमाने पर फैलाया गया एक डर का माहौल है, लेकिन जांच में कोई भी ढिलाई नहीं बरती जा रही है।
वर्तमान में सुरक्षा एजेंसियां इन ईमेल के आईपी एड्रेस और उनके पीछे छिपे असली साजिशकर्ताओं की पहचान करने में जुटी हैं।
At least 300 schools in Italy were evacuated on Wednesday after receiving a bomb alert message, according to the Italian government.
— CBS News (@CBSNews) November 11, 2026
Italian Education Minister Giuseppe Valditara said the alerts were presumed to be hoaxes, adding that the number of schools affected was expected… pic.twitter.com/Y2cGNyqhR7
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का सीता राम मंत्र: क्रीज पर एकाग्रता का नया तरीका
सोनिया गांधी की आत्मकथा: रॉबर्ट वाड्रा ने भाजपा को दी नसीहत, बोले- उनसे कुछ सीखें
मीठी क्रांति: उत्तराखंड में मधुमक्खी पालन से बदल रही किसानों की किस्मत, 10 हजार से अधिक परिवारों को मिला रोजगार
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर ने ग्रीस में रचाई शादी, रजनीकांत और एमके स्टालिन बने साक्षी
32 साल पुरानी यादें: ऐश्वर्या राय और सोनिया गांधी की मुलाकात का वीडियो हुआ वायरल
सोनिया गांधी का डर या 10 जनपथ का गेम? शरद पवार के PM न बन पाने की इनसाइड स्टोरी
बच्चों को सुलाने का टाइम आ गया... पुरानी फिल्मों के इल्जाम पर इमोशनल और मजेदार हुए इमरान हाशमी
दिल्ली को मिली सौगात: मुनक नहर किनारे बनेगा देश का पहला 11 किमी लंबा भव्य छठ घाट
आईपीएल का सबसे बड़ा स्वैप : हार्दिक बने पंजाब के कप्तान, अर्शदीप अब मुंबई इंडियंस की शान
शक्ति प्रधान है, भक्ति की कमी : रणबीर कपूर की रामायण पर फूटा TV के लक्ष्मण का गुस्सा