आईपीएल 2027 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़े बदलाव ने हलचल मचा दी है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या और पंजाब किंग्स के स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच हुए ट्रेड ने सबको चौंका दिया है। 11 नवंबर 2026 को आईपीएल ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए इस ब्लॉकबस्टर डील पर मुहर लगा दी।
हार्दिक और अर्शदीप की नई पारी इस ऐतिहासिक ट्रेड के तहत, हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे, वहीं अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस के खेमे में शामिल हो गए हैं। हार्दिक की फीस 16.35 करोड़ से बढ़कर अब 18 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि अर्शदीप 18 करोड़ की अपनी मौजूदा फीस पर ही मुंबई के लिए खेलेंगे।
इरफान पठान ने बताया मुंबई को अजेय पूर्व भारतीय खिलाड़ी इरफान पठान ने इस ट्रेड को मुंबई इंडियंस के लिए मास्टरस्ट्रोक बताया है। पठान के अनुसार, अर्शदीप के आने से मुंबई की गेंदबाजी घातक हो गई है। वे लिखते हैं, अर्शदीप के आने से मुंबई इंडियंस और भी मजबूत हो गई है। अब टीम जसप्रीत बुमराह का और बेहतर इस्तेमाल कर सकेगी, साथ ही इससे टीम के विदेशी खिलाड़ी स्लॉट पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
पंजाब की बल्लेबाजी हुई दमदार हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में शामिल होने पर इरफान पठान ने कहा कि पंजाब को अब एक बेहतरीन मिडिल-लोअर ऑर्डर पावर हिटर मिल गया है। यह ट्रेड पंजाब की पहले से मजबूत दिख रही बैटिंग लाइन-अप को और भी घातक बना देगा।
पंजाब किंग्स को दी कड़ी चेतावनी हालांकि, पठान ने पंजाब की गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पंजाब मैनेजमेंट को नसीहत देते हुए कहा, उनकी गेंदबाजी मेरे लिए असली चिंता का विषय है। उन्हें न केवल अर्शदीप की जगह एक कुशल गेंदबाज ढूंढना होगा, बल्कि टीम के संतुलन को बेहतर करने के लिए अब एक क्वालिटी स्पिनर पर भी बड़ा दांव लगाना होगा।
खिलाड़ियों का अब तक का सफर अर्शदीप सिंह ने 2019 में पंजाब के साथ अपना आईपीएल सफर शुरू किया था और 96 मैचों में 111 विकेट झटके हैं। वहीं, हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ लंबा नाता रहा है, जहां उन्होंने 162 मैचों में 2,955 रन बनाने के साथ 82 विकेट भी अपने नाम किए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये नए बदलाव दोनों टीमों की किस्मत कितनी बदलते हैं।
The trade confirmation you have been waiting for is HERE!
— IndianPremierLeague (@IPL) November 11, 2026
Two marquee #TeamIndia stars, two franchise and a blockbuster trade 🎇
Hardik Pandya heads to @PunjabKingsIPL and Arshdeep Singh moves to @mipaltan.
📌 Hardik will join #PBKS at a revised fee of INR 18 crore, up from… pic.twitter.com/LMcYMjnScF
बच्चों को सुलाने का टाइम आ गया... पुरानी फिल्मों के इल्जाम पर इमोशनल और मजेदार हुए इमरान हाशमी
दिल्ली में जहरीली हवा का दमघोंटू असर: छात्रों ने जंतर-मंतर पर जताया विरोध, बोले- ‘हमारी आवाज मत दबाओ’
कानपुर में बड़ा रेल हादसा: स्टेशन से निकलते ही पटरी से उतरी चौरी चौरा एक्सप्रेस
खून से अभिषेक की परंपरा: क्या है 400 साल पुराना पत्थर का खेल ?
मेरी फिल्मों के कारण पैरेंट्स बच्चों को सुला देते थे, 20 साल से भुगत रहा हूं इसका नतीजा: इमरान हाशमी
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर शादी के बंधन में: ग्रीस में रचाई डेस्टिनेशन वेडिंग
ईरान और अर्जेंटीना में आर-पार: तेहरान ने अर्जेंटीना की नेवी और एयर फोर्स को घोषित किया आतंकी संगठन
सिग्नल रेड है, ब्रेक काम नहीं कर रहा : असम ट्रेन हादसे के ठीक पहले का वीडियो वायरल
कुलगाम में सुरक्षाबलों पर बड़ा हमला: नाके पर तैनात CRPF के दो जवान घायल, हमलावर फरार
मिर्जापुर में मासूम का बेरहम कत्ल: 50 लाख की फिरौती के लिए रची साजिश, एनकाउंटर में दबोचा गया शातिर अपराधी